Hanuman Chalisa

शशि थरुर ने किया सफाई अभियान का नेतृत्व

शनिवार, 25 अक्टूबर 2014 (17:02 IST)
तिरुवनंतपुरम। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तारीफ करने के लिए पार्टी की ओर से कार्रवाई का सामना करने के कुछ ही दिन बाद कांग्रेस के सांसद शशि थरुर ने शनिवार को यहां विझिंजम में एक सफाई अभियान का नेतृत्व किया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इसका कोई राजनीतिक मतलब न निकाला जाए।
 
मोदी की तारीफ और ‘स्वच्छ भारत’ के अभियान का समर्थन करने पर केरल प्रदेश कांग्रेस समिति की ओर से शिकायत किए जाने के बाद थरुर को अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के प्रवक्ता पद से हटा दिया गया था। थरुर ने शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र में विझिंजम बंदरगाह के पास एक स्थान से कचरा हटाया।
 
स्वच्छता अभियान में अपनी सक्रिय भागीदारी का बचाव करते हुए थरुर ने कहा कि यह किसी राजनीतिक दल का विशेषाधिकार नहीं है और अपने आसपास को स्वच्छ रखने का संदेश सबसे पहले महात्मा गांधी ने दिया था।
 
जब थरुर से पूछा गया कि क्या उनके इन कामों को पार्टी द्वारा जारी चेतावनी का उल्लंघन माना जाएगा, तो उन्होंने कहा कि गांधी ने कहा था कि स्वच्छता स्वतंत्रता से ज्यादा जरूरी है। लेकिन गांधी के लिए शरीर और मस्तिष्क की सफाई भी उतनी ही महत्वपूर्ण थी जिसका अर्थ है कि दिल को घृणा और हिंसा से मुक्त करना भी महत्वपूर्ण है।
 
मोदी की लगातार तारीफ करने के बाद केपीसीसी की ओर से थरुर की शिकायत की गई। इस शिकायत के आधार पर इस माह की शुरुआत में थरुर को एआईसीसी ने पार्टी प्रवक्ता पद से हटा दिया था।
 
हालांकि वे लगातार कहते रहे हैं कि मोदी के कई प्रयासों की सराहना करने का अर्थ यह नहीं है कि उन्होंने कभी भाजपा के हिन्दुत्व के एजेंडा का समर्थन किया है या वे भगवा पार्टी के करीब जा रहे हैं। (भाषा)
Show comments

बाबा अमरनाथ और वैष्णोदेवी यात्रा पर लगा ब्रेक, अगले आदेश तक रहेगी रोक, जानिए क्‍यों लिया यह फैसला?

उद्धव ठाकरे को लगा तगड़ा झटका, शिंदे गुट में शामिल हुए 6 बागी सांसद, स्पीकर बिरला ने दी विलय को मंजूरी

सोनम वांगचुक सफदरगंज अस्पताल में भर्ती, क्या कहती है उनकी मेडिकल रिपोर्ट?

इतिहास रचने को तैयार Vikram-1: PM मोदी का हाथ से लिखा 'वंदे मातरम' पोस्टकार्ड भी जाएगा अंतरिक्ष

बार-बार KYC कराने से मिलेगा छुटकारा, ऐसे जानें अपनी 14 अंकों की CKYC संख्या, बैंक का काम होगा आसान

सभी देखें

इमरान खान की बहन के बयान से मचा बवाल, साइबर एजेंसी ने भेजा समन, मामले का 'ऑपरेशन सिंदूर' से क्‍या है कनेक्‍शन?

मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक, विपक्ष ने किया वॉकआउट, जानिए क्यों मचा हंगामा?

CM मोहन यादव ने असंभव को किया संभव, UCC को कैबिनेट ने दी मंजूरी, जानें लिव-इन के लिए क्या हैं शर्तें?

कश्‍मीर में कई जगह फटे बादल, पुंछ और राजौरी में बारिश का कहर, 16 लोगों की मौत, दर्जनभर लापता

MP में UCC बिल को कैबिनेट की मंजूरी, CM डॉ. मोहन यादव ने बताई बड़ी बातें