biodatamaker

शरद यादव की सदस्यता पर राज्यसभा में हंगामा

Updated: शुक्रवार, 15 दिसंबर 2017 (13:02 IST)
नई दिल्ली। शीतकालीन सत्र के पहले दिन राज्यसभा में जनता दल (यू) के बागी नेता शरद यादव की सदस्यता रद्द होने के मामले में शुक्रवार को शून्यकाल में जबर्दस्त हंगामा हुआ, जिससे सदन की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। 
 
सभापति एम. वेंकैया  नायडू ने पूर्व दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि देने और नियमित कामकाज निपटने के बाद सदन को सूचित किया कि जनता दल यू के सदन में नेता रामचंद्र प्रसाद की याचिका के संबंध में दोनों पक्षों के तर्क सुनने के बाद शरद यादव और अली अनवर की सदस्यता सदन की प्रक्रिया एवं नियमों के तहत  राज्यसभा से रद्द कर दी गई। 
 
इस पर सदन में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आज़ाद और सपा के नेता नरेश अग्रवाल ने आपत्ति जताई और सवाल खड़े किए। अग्रवाल ने व्यवस्था का प्रश्न उठाया जिसे नायडू ने नामंजूर कर दिया। इस बीच विपक्ष के कई सदस्यों ने हंगामा शुरू कर दिया।
 
आजाद और अग्रवाल ने कहा कि वे नायडू के फैसले को चुनौती नहीं दे रहे, लेकिन उन्हें अपनी बात तो कहने दी जाए, तब नायडू ने अग्रवाल को बोलने की इजाजत दी। (वार्ता)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख