• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. ShahRukh Khan, Anupam Kher
Written By
Last Updated :मुंबई , बुधवार, 4 नवंबर 2015 (18:40 IST)

शाहरुख खान पर गर्व है : अनुपम खेर

ShahRukh Khan
मुंबई। अभिनेता शाहरुख खान पर की गई कुछ टिप्पणियों के बाद अनुपम खेर अपने ‘दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ के सह-अभिनेता के बचाव में उतर आए हैं। उन्होंने ट्वीट किया है, 'भाजपा के कुछ सदस्यों को वाकई अपनी जुबान काबू में करने और शाहरुख के बारे में अपशब्दो का उपयोग बंद करने की जरूरत है। वह राष्ट्रीय हस्ती हैं और हमें उन पर गर्व है।'
 
 
देश में असहिष्णुता पर शाहरुख की टिप्पणी के बाद योगी आदित्यनाथ में अभिनेता की तुलना पाकिस्तानी आतंकवादी हाफिज सईद से की थी।
 
ट्विटर के माध्यम से 60 वर्षीय खेर ने शाहरुख खान के खिलाफ कुछ भाजपा नेताओं के विवादित बयानों पर तीखी प्रतिक्रिया दी है।
 
शाहरुख खान द्वारा असहिष्णुता के वातावरण के विरोध में बुद्धिजीवियों की आवाज से आवाज मिलाने के दो दिन बाद योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अभिनेता को पाकिस्तान चले जाना चाहिए।
 
एक अन्य विवादित टिप्प्णी में उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से भाजपा सांसद ने कहा कि शाहरूख खान को याद रखना चाहिए कि यदि देश की बड़ी जनसंख्या उनकी फिल्मों का बहिष्कार कर दे, तो उन्हें भी सामान्य मुसलमान की भांति सड़कों पर घूमना पड़ेगा।
 
भाजपा नेता कैलाश विजवर्गीय द्वारा शाहरूख के खिलाफ कल कई ट्वीट किए जाने के बाद विवाद शुरू हुआ, जिनमें नेता ने अभिनेता को राष्ट्र विरोधी बताया और कहा था कि अभिनेता रहते भले ही भारत में हैं, उनकी आत्मा पाकिस्तान में है। हिन्दुत्व वादी नेता साध्वी प्राची ने कल 50 वर्षीय अभिनेता को पाकिस्तानी एजेंट करार दिया था। (भाषा)