Daily Horoscope
✕

CAA : शाहीन बाग में आज से शुरू होगा बातचीत का दौर, क्या खुलेगा रास्ता?

Updated: बुधवार, 19 फ़रवरी 2020 (09:43 IST)
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त 3 वार्ताकार आज बुधवार को दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) के प्रदर्शनकारियों से बातचीत करने के लिए आ जाएंगे।
 
सुप्रीम कोर्ट ने वरिष्ठ वकील संजय हेगड़े, साधना रामचन्द्रन, पूर्व मुख्य सूचना आयुक्त वजाहत हबीबुल्लाह को प्रदर्शनकारियों से बातचीत के लिए नियुक्त किया है।
 
ALSO READ: क्या शाहीन बाग का संकट खत्म करेगी मध्यस्थता?
 
शाहीन बाग में 15 दिसंबर से सीएए और एनआरसी के खिलाफ प्रदर्शन चल रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने मामले की आगे की सुनवाई के लिए 24 फरवरी की तारीख तय की है। वार्ताकार एक वैकल्पिक स्थान पर आंदोलन करने के लिए मनाने के लिए बातचीत की रूपरेखा तय करेंगे।
 
सुप्रीम कोर्ट के शाहीन बाग में सीएए के खिलाफ प्रदर्शन के कारण सड़क बंद होने पर चिंता जताने एक दिन बाद कई प्रदर्शनकारियों ने इस दावे का विरोध किया कि उनके धरने से बड़ी संख्या में मुसाफिरों को परेशानी हो रही है।
 
कई प्रदर्शनकारियों ने मंगलवार को कहा था कि दक्षिण-पूर्वी दिल्ली स्थित शाहीन बाग-कालिंदी कुंज मार्ग का इस्तेमाल सिर्फ कुछ यात्री ही करते हैं, उनमें भी ज्यादातर लोग जामिया नगर और ओखला के होते हैं। वे प्रदर्शन के लिए इस स्थल का इस्तेमाल करने के लिए राजी हैं।

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

नक्सलवाद और नशे पर निर्णायक कार्रवाई की तैयारी, PM मोदी ने मंत्रियों-अधिकारियों को दिया नया संदेश

नेहा माली के साथ होगा पूरा न्याय, CM डॉ. मोहन यादव ने की 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा

मुख्यमंत्री आवास में धूमधाम से मना इगास पर्व, CM धामी ने खेला भैलो; लोकगीतों पर झूमे लोग

India-Japan 2+2 Dialogue : चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता? भारत-जापान की टोक्यो में बड़ी रक्षा वार्ता, राजनाथ-जयशंकर संभालेंगे मोर्चा

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

अगला लेख