ramcharitmanas

शाहीन बाग में आज दूसरे दिन मुलाकात करेंगे वार्ताकार, क्‍या आज खुलेगा रास्‍ता...

Updated: गुरुवार, 20 फ़रवरी 2020 (11:36 IST)
नई दिल्ली। शाहीनबाग में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को लेकर चल रहे प्रदर्शन में लोगों से बातचीत के लिए उच्‍चतम न्‍यायालय की ओर से नियुक्‍त वार्ताकार आज दूसरे दिन प्रदर्शकारियों से मुलाकात करेंगे। सभी वार्ताकार आज दोपहर 3 बजे फिर से शाहीन बाग जाएंगे। वार्ताकारों ने प्रदर्शनकारियों से कल हुई मुलाकात को सकारात्‍मक बताया है।

शाहीनबाग में प्रदर्शन कर रहे लोगों से वरिष्ठ वकील संजय हेगड़े, साधना रामचंद्रन और पूर्व मुख्य सूचना आयुक्त वजाहत हबीबुल्लाह आज फिर मुलाकात करेंगे। वार्ताकार बातचीत के जरिए मसले को सुलझाकर धरने को खत्‍म कर रास्‍ता खुलवाने का प्रयास कर रहे हैं।

सुनवाई के दौरान न्‍यायालय ने कहा था कि शाहीन बाग का समाधान निकालना होगा। गौरतलब है कि शाहीन बाग में 2 महीने से ज्यादा समय से चल रहे प्रदर्शन की वजह से दिल्ली और नोएडा के लाखों लोग परेशान हैं। प्रदर्शन की वजह से दिल्ली से नोएडा जाने वाला रास्ता बंद है।

गौरतलब है कि उच्‍चतम न्‍यायालय ने सोमवार को अपनी सुनवाई में शाहीनबाग में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर चल रहे प्रदर्शन को समाप्त करवाने के लिए वार्ताकारों के एक पैनल का गठन किया था।

Show comments

PM मोदी की लोकप्रियता से परेशान हैं राहुल, Gen-Z है भाजपा के साथ, जानिए किसने किया यह दावा?

CJP संस्थापक अभिजीत दिपके के पिता ने बेटे की विदेश में पढ़ाई का खर्च कैसे उठाया? RTI कार्यकर्ता ने जांच की मांग की

US-Iran War : ईरान पर हमले से पीछे हटे ट्रंप तो तेहरान ने कसा तंज, रुबियो बोले- अब चुकानी होगी ‘बहुत बड़ी कीमत’; इराक में ड्रोन अटैक से आग

ट्रंप कर रहे ईरान में भीषण हमले की तैयारी, अपने नागरिकों को दी यह सलाह, धमकी पर क्‍या बोला तेहरान?

भगवा पहन 'चोरी' का ड्रामा पड़ा भारी! राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश पर बनारस में FIR दर्ज

सभी देखें

उत्तर-पूर्व भारत में बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली से राजस्थान तक जानें मौसम का हाल

लिव-इन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, शादी जैसा रिश्ता है तो महिला पार्टनर को पत्नी जैसा हक

जिनकी जेब से राममंदिर निर्माण के लिए एक पैसा नहीं निकला, वे लोग कर रहे चंदा चोरी की बात : CM योगी

योगी सरकार ने शुरू किया 'हर घर तिरंगा' अभियान, विद्यालयों से घर-घर पहुंचेगा राष्ट्रभक्ति का संदेश

आस्था और अनुशासन का अद्भुत संगम है कांवड़ यात्रा

अगला लेख