Hanuman Chalisa
✕

शाहीन बाग में CAA के खिलाफ प्रदर्शन का 58वां दिन, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, क्या खत्म होगा आंदोलन

Updated: सोमवार, 10 फ़रवरी 2020 (09:10 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के शाहीन बाग में नागरिकता संशोधन बिल (CAA), NRC और NPR को लेकर पिछले 57 दिनों से प्रदर्शन चल रहा है। दिल्ली चुनाव में भी शाहीन बाग के प्रदर्शन खूब गर्माया था। आम आदमी पार्टी और भाजपा ने शाहीन बाग के प्रदर्शन पर खूब बयानबाजी की थी। 
 
सुप्रीम कोर्ट आज शाहीन बाग में चल रहे प्रदर्शन के खिलाफ दायर याचिकाओं पर सुनवाई करेगा। 11 फरवरी को दिल्ली चुनाव के नतीजे आना हैं, इससे पहले भी सुप्रीम कोर्ट का फैसला महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
 
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को कहा था कि वह आज सुनवाई करके दिल्ली विधानसभा चुनाव के मतदान को प्रभावित नहीं करना चाहता है।
न्यायमूर्ति एसके कौल और न्यायमूर्ति केएम जोसेफ की पीठ ने कहा कि हम इस बात को समझते हैं कि वहां समस्या है और हमें देखना होगा कि इसे कैसे सुलझाया जाए? हम सोमवार को इस पर सुनवाई करेंगे। तब हम बेहतर स्थिति में होंगे। शाहीन बाग में प्रदर्शन में शिशु की मौत पर दायर एक याचिका पर सुनवाई होगी।
 
शिशु के परिजन उसे प्रदर्शन में साथ लेकर गए थे। याचिका में छोटे बच्चों को शामिल करने पर रोक की मांग की गई थी।  इस बीच शाहीन बाग में लोगों ने तिरंगा रैली निकालकर प्रदर्शन किया।

Show comments

90 लाख की BYD Denza D9 भारत में लॉन्च, एक चार्ज में चलेगी 730KM, Vellfire को देगी टक्कर

पाकिस्तान बॉर्डर पर उतरे भारत के 'फौलादी रोबोट डॉग्स'! न सोते हैं, न थकते हैं और न लगती है -40°C की ठंड; जानिए इनकी ताकत

Electric Scooter : भारत में आ सकता है VinFast का नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक, Ola-Ather को मिलेगी नई चुनौती

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

परिसीमन विधेयक और संसद के विशेष सत्र पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, जानें क्यों इस बिल को लाने की तैयारी में है सरकार

सभी देखें

उत्तराखंड में रिवर्स पलायन 44% बढ़ा: CM धामी बोले- प्रवासी गांवों से जुड़ रहे

आदिवासी इलाकों में पकड़ मजबूत करने के लिए सरकार का मास्टरप्लान: CM भूपेंद्र पटेल 3 दिन के गरबाडा दौरे पर

मध्य प्रदेश के खरगोन में 4.5 तीव्रता का भूकंप, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग

सोनिया गांधी की किताब और कंगना रनौत का पोस्ट: आखिर क्यों बीजेपी सांसद पर दर्ज हुआ केस?

SIR में वोटर लिस्ट से कट गया नाम? CJP ने प्रभावित मतदाताओं के लिए जारी किया विशेष फॉर्म

अगला लेख