Hanuman Chalisa
✕

शहीद तंजील सुपुर्द-ए-खाक, दिल्ली सरकार देगी 1 करोड़

Updated: सोमवार, 4 अप्रैल 2016 (09:09 IST)
उत्तरप्रदेश के बिजनौर में शनिवार रात बदमाशों के हमले में मारे गए NIA अफसर शहीद मो. तंजील अहमद को जामिया कब्रिस्तान में रविवार शाम सुपुर्द-ए-खाक किया गया। इस दौरान जहां उन्हें राजकीय सम्मान के साथ आधि‍कारिक सलामी दी गई, वहीं वहां मौजूद लोगों ने जनाजे में 'जय हिंद' और 'हिंदुस्तान जिंदाबाद' के साथ ही 'यूपी सरकार हाय हाय' और 'तंजील अहमद अमर रहे' के नारे लगाए।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शहीद को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। लोगों ने केजरीवाल से 5 करोड़ मुआवजे की मांग भी की, जबकि सीएम ने ऐसा कोई ऐलान नहीं किया। हालांकि बताया जा रहा है कि उन्होंने शहीद के परिवार को एक करोड़ देने की घोषणा की है।
 
दूसरी ओर, एनआईए के आईजी ने जानकारी दी कि मो. तंजील अहमद को शहीद का दर्जा दिया गया है। उन्होंने कहा कि शहीद के परिवार को हर संभव मदद की जाएगी। बीएसएफ ने परिजनों को 20 लाख रुपए मुआवजा की घोषणा की है।
 
गौतलब है कि दो बदमाशों ने नेशनल इनवेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) के डिप्टी एसपी तंजील अहमद (45) और उनकी पत्नी को गोली मार दी। इस हमले में जहां डिप्टी एसपी की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हैं। मामले की जांच से जुड़े बरेली के आईजी ने बताया है कि हमलावर करीब आधे घंटे से तंजील की गाड़ी का पीछा कर र‍हे थे।
 
तंजील का पार्थि‍व शरीर रविवार दोपहर बाद उनके दिल्ली स्थि‍त आवास शाहीनबाग लाया गया। इस बीच गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने यूपी सरकार से कानून-व्यवस्था में सुधार लाने को कहा है। राजनाथ सिंह ने कहा, 'मैं अपेक्षा करता हूं कि यूपी सरकार राज्य में कानून-व्यवस्था में सुधार लाएगी। हमारी टीम वारदात की जगह पर गई है और सारी जानकारी जुटा रही है।'
 
एनआईए के आईजी संजीव कुमार सिंह ने कहा, 'एक सुनियोजित हमले में हमारे बहादुर ऑफिसर तंजील शहीद हो गए, उनकी पत्नी जख्मी हैं।' तंजील की पत्नी को पहले मुरादाबाद के कॉस्मोस अस्पताल में भर्ती किया गया था, लेकिन बाद में उन्हें नोएडा के फोर्टिस हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया। फोर्टिस अस्पताल में एनआईए के अधिकारी भी मौजूद हैं। 
 
आईजी ने बताया कि यूपी पुलिस, एसटीएफ और एटीएस इस केस की जांच कर रही हैं। शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, तंजील पर 9 एमएम की 24 गोलियां चलाई गई थीं। पोस्टमार्टम के दौरान उनकी डेडबॉडी से 12 गोलियां निकाली गईं। 9 गोलियां आर-पार हो गई थीं, जबकि 3 छूकर निकल गई थी। इस दौरान उनकी पत्नी घायल हो गए। 
Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

भोपाल में 96 लाख रुपए की 9700 लीटर अवैध शराब पकड़ाई, 1075 पेटियों सोम डिस्टिलरीज दर्ज, ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार

अयोध्या की 14 कोसी परिक्रमा में उमड़ा आस्था का सैलाब: 30 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने सरयू में लगाई डुबकी

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

भोपाल मास्टर प्लान 2047 पर सुनवाई में कांग्रेस ने उठाए सवाल, 21 साल की देरी से लेकर दुकानों की सीलिंग तक पर जताई आपत्ति

50 करोड़ लोग गरीबी से बाहर, अगले 20 साल के लिए पीएम मोदी का उद्योग जगत को 'इंडिया फर्स्ट' मंत्र