dharma sangrah

Weather Updates: ठंड से कांपा उत्तर भारत, नए साल में बढ़ेगा शीतलहर का प्रकोप

Updated: गुरुवार, 29 दिसंबर 2022 (09:12 IST)
नई दिल्ली। उत्तर भारत कड़ाके की ठंड से कांप रहा है और दिल्ली सहित उत्तर भारत में घने कोहरे व शीतलहर का प्रकोप बढ़ेगा। घने कोहरे के कारण दिल्ली जाने वाली 14 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। 29 दिसंबर को पंजाब के कुछ हिस्सों में शीतलहर चलने की संभावना है और 1 तथा 2 जनवरी को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तरी राजस्थान में अलग-अलग हिस्सों में शीतलहर की स्थिति रहेगी।
 
राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली, हालांकि यह राहत महज कुछ दिन की है और जनवरी में ठंड का प्रकोप फिर बढ़ने के आसार हैं। सफदरजंग वेधशाला में बुधवार को न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस और सोमवार को 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। घने कोहरे के कारण दिल्ली जाने वाली 14 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। 
 
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार अगले 48 घंटे तक लोगों को घने कोहरे और शीतलहर से थोड़ी राहत मिलेगी, लेकिन 31 दिसंबर से घने कोहरे और शीतलहर का प्रकोप फिर बढ़ेगा। नए साल के पहले सप्ताह में उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकतर इलाकों में घना कोहरा और शीतलहर पड़ सकता है।
 
आईएमडी के मुताबिक अगले 2 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि की संभावना है। लेकिन उसके बाद इसमें 2-3 डिग्री की गिरावट आ सकती है।
 
पंजाब में शीतलहर चलने की संभावना : 29 दिसम्बर को पंजाब के कुछ हिस्सों में शीतलहर चलने की संभावना है और एक तथा दो जनवरी को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तरी राजस्थान में अलग-अलग हिस्सों में शीतलहर की स्थिति रहेगी। इस दौरान हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तरप्रदेश और उत्तरी राजस्थान में घना कोहरा छाया रहेगा।
 
राजस्थान में चुरु सबसे अधिक ठंडा : पिछले 24 घंटे में राजस्थान के चुरु में सबसे अधिक ठंड रही. मंगलवार रात वहां पारा लुढ़ककर 0.6 डिग्री पर पहुंच गया। इस दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ, दिल्ली, राजस्थान, उत्तरप्रदेश और आसपास के उत्तरी मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 3-7 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।
 
पंजाब के अधिकतर हिस्सों, हरियाणा के कई हिस्सों और उत्तरप्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बुधवार को सुबह अत्यधिक घना कोहरा छाया रहा जबकि उत्तराखंड, ओडिशा, उपहिमालयी पश्चिम बंग।ल और सिक्किम, बिहार और त्रिपुरा के छिटपुट इलाकों में घना कोहरा छाया रहा।
 
'स्काईमेट वेदर' के मौसम विज्ञान एवं जलवायु परिवर्तन संबंधी विभाग के उपाध्यक्ष महेश पलावत ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण 25-26 दिसंबर को पहाड़ों में फिर से बर्फबारी हुई जिसके बाद उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाएं अब मैदानी इलाकों में बह रही हैं।
 
मालदीव और इससे सटे कोमोरिन क्षेत्र के ऊपर प्रणाली कम चिह्नित हो गई है। 29 दिसंबर की रात से एक नए पश्चिमी विक्षोभ के पश्चिमी हिमालय तक पहुंचने की उम्मीद है। पिछले 24 घंटों के दौरान, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों, दक्षिण तटीय आंध्रप्रदेश, पूर्वी असम के कुछ हिस्सों और अरुणाचल प्रदेश में हल्की बारिश हुई।
 
अगले 24 घंटों के दौरान पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान, पश्चिमी उत्तरप्रदेश और दिल्ली के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छा सकता है। कोल्ड डे की स्थिति अगले 24 घंटों के दौरान और कम होने की संभावना है और यह केवल कुछ इलाकों में ही देखा जा सकता है। उत्तर भारत के कई हिस्सों में घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की उम्मीद है।
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

कौन हैं PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच खड़े ये शख्स? जानिए 2017 बैच के इस IFS अधिकारी की कहानी

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

इंदौर पर पूरे देश की होगी नजर, राहुल गांधी की गूंज के लिए मैदान तैयार, बारिश से बचने के लिए डोम, रजिस्‍ट्रेशन जारी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

सभी देखें

US Space Weapons : चीन-रूस से बढ़ते तनाव के बीच नई Space War की तैयारी, अमेरिका के अंतरिक्ष हथियार कितने खतरनाक हैं?

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले सीमेंस कंपनी के अधिकारी, सीएम ने सौंपा 60.49 एकड़ जमीन का आशय पत्र

UCC को लेकर BJP पर बरसे AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी, अल्पसंख्यकों को जानबूझकर निशाना बना रही सरकार

UPI Payment Rules : आम यूजर के लिए UPI रहेगा फ्री, किन ट्रांजेक्शन पर लगेगा चार्ज, जान लीजिए सरकार के नए नियम

UCC पर अमित शाह के बयान का भूपेंद्र चौधरी ने किया स्वागत, बोले- 'मोदी की गारंटी पर देश को भरोसा', महिलाओं के अधिकार होंगे मजबूत

अगला लेख