ramcharitmanas
✕

Weather update: मौसम विभाग की चेतावनी, उत्तर भारत में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, तापमान में आएगी 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट

Updated: मंगलवार, 15 दिसंबर 2020 (00:29 IST)
नई दिल्ली। मौसम विभाग ने सोमवार को कहा कि अगले 2-3 दिनों में उत्तर भारत में रात के तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। मौसम विभाग ने कहा कि पंजाब में ठंड का प्रकोप और बढ़ सकता है जबकि हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर-पश्चिम राजस्थान में भी ठंड की स्थिति बनी रहेगी। तापमान गिरने से उत्तर भारत के अधिकतर हिस्से में कोहरे का असर दिखने लगा है।
ALSO READ: Weather update : दिल्‍ली में बारिश से चमकी ठंड, मौसम में बदलाव से कई राज्‍यों में गिरा तापमान
मौसम विभाग ने कहा कि अगले 4 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकतर हिस्से में न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। मौसम विभाग ने पिछले महीने दिसंबर-फरवरी के लिए सर्दी का पूर्वानुमान जारी कर कहा था कि रात का तापमान सामान्य से नीचे रहेगा। अगले 2-3 दिनों में मध्यवर्ती और पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान में बहुत बदलाव नहीं होगा। इसके बाद तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। मौसम विभाग ने कहा कि 16 से 18 दिसंबर के बीच तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे और लक्षद्वीप में बारिश हो सकती है।
ALSO READ: गहराता जा रहा है मौसम के बदलते मिजाज का संकट
मध्यप्रदेश में कई स्थानों में बारिश : मध्यप्रदेश के कई भागों में हल्की बारिश का दौर सोमवार को चौथे दिन भी जारी रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के भोपाल कार्यालय के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक पीके साहा ने बताया कि अरब सागर में बनी चक्रवात की स्थिति के कारण पूरे मध्यप्रदेश में नमी बनी हुई है तथा पूर्वी एवं पश्चिमी मध्यप्रदेश में चौथे दिन भी हल्की बारिश हुई। हालांकि रविवार के मुकाबले सोमवार को कम बारिश हुई है।
 
उन्होंने कहा कि भोपाल सहित मध्यप्रदेश के कुछ भागों में सोमवार को दिनभर कोहरा छाया रहा जिससे दृश्यता कम हो गई। साहा ने बताया कि प्रदेश की राजधानी भोपाल में सोमवार 5 बजे तक दृश्यता 600 मीटर से अधिक नहीं थी। साहा ने बताया कि सोमवार सुबह 8.30 बजे से लेकर शाम 5.30 बजे तक भोपाल में 4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। मध्यप्रदेश में सर्वाधिक 12.4 मिलीमीटर वर्षा राजगढ़ जिले के खिलचीपुर में हुई।
 
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार सुबह 8.30 बजे से लेकर बुधवार सुबह 8.30 बजे तक 24 घंटे के दौरान प्रदेश के रीवा, शहडोल, जबलपुर, सागर, होशंगाबाद एवं भोपाल संभागों के जिलों में तथा बुरहानपुर, खंडवा, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर मालवा एवं गुना जिलों में कहीं-कहीं पर वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछारें गिर सकती हैं जबकि शेष स्थानों के जिलों में मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान है। (भाषा)

Show comments

87 तारीखें, 12 गवाह, फांसी की सजा सुन रो पड़ी पति की कातिल रविता, सर्पदंश का नाटक कर छिपाने की थी साजिश

Apple iPhone Duo की प्री-बुकिंग शुरू, Samsung Galaxy Z Fold 8 को मिला फायदा, कीमत 2.99 लाख रुपए

Abhijeet Dipke : दिल्ली में तिरंगा यात्रा पर अड़े CJP प्रमुख अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया

Tesla Roadster : टेस्ला की नई इलेक्ट्रिक कार में उड़ने की तकनीक, जानिए फीचर्स, रफ्तार और भारत में सड़क पर चलाने से जुड़ी जरूरी बातें

... तो हम पाकिस्तान का साथ देंगे, राजस्थान भाजपा अध्यक्ष राठौड़ के बयान से बवाल

सभी देखें

CJP नेता अभिजीत दिपके को सशर्त जमानत, बॉन्ड की शर्त के बाद अब आंदोलन का क्या होगा?

NLSIU दीक्षांत समारोह में बोले CJI सूर्यकांत, कानूनी पेशा कमजोर दिल वालों के लिए नहीं, सिद्धांतों से न करें समझौता

LIVE: अभिजीत दिपके को सशर्त जमानत, बॉन्ड भरने के बाद होंगे रिहा

सेंसेक्स-निफ्टी में शानदार तेजी, जियो आईपीओ की धूम; जानिए कैसा रहेगा अगला हफ्ता

इंदौर अर्बन कॉन्क्लेव-2026: सीएम डॉ. मोहन यादव का फोकस शहरों के भविष्य पर,जानें कैसे बदलेगी इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट की तस्वीर

अगला लेख