sawan somwar

सीएसआईआर-सीएफटीआरआई कर रहा है सीरो-सर्वेक्षण

Updated: गुरुवार, 11 फ़रवरी 2021 (13:07 IST)
नई दिल्ली, कोविड-19 वैश्विक महामारी से निपटने में भारत दृढ़ता से जुटा हुआ है। इसी कड़ी में कार्य करते हुए वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) से सम्बद्ध मैसूर स्थित प्रयोगशाला केंद्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी अनुसंधान संस्थान (सीएफटीआरआई) द्वारा अखिल भारतीय स्तर पर सीरोलॉजिकल सर्वेक्षण की पहल की गई है।

यह सर्वेक्षण सीएसआईआर की नई दिल्ली स्थित एक अन्य प्रयोगशाला इंस्टीट्यूट ऑफ जीनोमिक्स ऐंड इंटिग्रेटिव बायोलॉजी (आईजीआईबी) के साथ संयुक्त रूप से किया गया है।

इस सर्वेक्षण का उद्देश्य देशभर में फैली सीएसआईआर की प्रयोगशालाओं के क्षेत्र में आने वाली जनसंख्या में कोविड-19 के प्रति प्रतिरोधक क्षमता स्तर और हर्ड इम्यूनिटी के स्तर को परखना है।

सीएसआईआर-सीएफटीआरआई द्वारा जारी वक्तव्य में कहा गया है कि इस अध्ययन के परिणाम देश में कोविड-19 टीकाकरण को प्रभावी बनाने में सहायक हो सकते हैं। यह फेज-2 अध्ययन है, जो विगत 4 फरवरी से लेकर 8 फरवरी के बीच किया गया है। इस अभियान का उद्घाटन सीएसआईआर-सीएफटीआरआई की निदेशक डॉ श्रीदेवी अन्नपूर्णा सिंह द्वारा किया है।

उल्लेखनीय है कि लोगों में कोविड-19 की व्यापकता का आकलन करने के लिए सीरोलॉजिकल सर्वेक्षण किया जाता है। यह वायरस के खिलाफ उत्पन्न होने वाली विशिष्ट एंटीबॉडी की उपस्थिति का पता लगाने के उद्देश्य से किया जाता है। सीरोलॉजिकल सर्वे में आईजीजी एंजाइम-लिंक्ड इम्यूनोसॉरबेंट परीक्षण (ELISA) शामिल है।(इंडिया साइंस वायर)

Show comments

SCO Summit : पाकिस्तान ने PM मोदी की फोटो की क्रॉप, वीडियो भी काटा, भारत ने दिखाया पूरा सच

Bristy Mukherjee Death : ममता बनर्जी की भतीजी बृष्टि मुखर्जी की मौत, घर में फंदे से लटका मिला शव, शिक्षक भर्ती मामले में गई थी नौकरी, जांच शुरू

NEET प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली समेत 5 राज्यों में FIR रद्द; CJP नहीं करेगी प्रोटेस्ट

Redmi Note 17 Pro Max 5G India Launch: भारत में जल्द दस्तक देगा Xiaomi का नया स्मार्टफोन, 10,000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये दमदार फीचर्स

नेपाल बाढ़ की तबाही का खौफनाक मंजर: एक घर के मलबे से मिले 23 शव, 4000 से ज्यादा लोग अब भी लापता

सभी देखें

Priya Adhikari कौन हैं , नेपाल बाढ़ के बीच 6 दिन में किए 100 रेस्क्यू मिशन, सैकड़ों जिंदगियां बचाईं

मथुरा में जन्माष्टमी पर्व को भव्य और दिव्य बनाने की तैयारियां अंतिम चरण में, भक्ति के साथ तकनीक का होगा संगम

सीएम डॉ. मोहन यादव ने 41 हजार करोड़ रुपये के कार्यों को दी स्वीकृति, जानें कैबिनेट ने और क्या-क्या लिए निर्णय?

India-Russia Defence Deal : भारत को S-500 और Su-57 की पेशकश, रूस ने बढ़ाया रक्षा सहयोग का हाथ

भोपाल में सीलिंग कार्रवाई के विरोध में सड़क पर उतरे व्यापारी, रोशनपुरा चौराहे पर किया चक्काजाम

अगला लेख