सम्बंधित जानकारी
- Operation Sindoor : फूट-फूटकर रोया पाकिस्तान का आतंकी मसूद अजहर, मारे गए परिवार के 10 लोग
- कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, 2 पुराने आतंकी ठिकानों का भंडाफोड़
- LoC पर मारे गए 100 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक, आतंकी ठिकाने कैसे हुए तबाह, DGMO घई ने बताई Operation Sindoor की पूरी कहानी
- हमास के कमांडर को इजरायल ने किया ढेर, 115 फिलिस्तीनियों की हत्या, 75 आतंकी ठिकाने तबाह
- मोदी सरकार के खिलाफ की जा रही साजिश, राहुल गांधी के आरोपों पर BJP का पलटवार
सुरक्षाबलों ने बारामुल्ला में किया आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़, भारी मात्रा में आरपीजी गोला-बारूद बरामद
उत्तरी कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। बारामुल्ला जिले के नीलसर कंडी इलाके में संयुक्त अभियान के दौरान भारी मात्रा में विस्फोटक गोला-बारूद बरामद किया गया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आतंकवाद से संबंधित सामग्री के बारे में मिली विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर, बारामुल्ला पुलिस, 52 राष्ट्रीय राइफल्स और सीआरपीएफ ने इलाके में संयुक्त अभियान चलाया।
उन्होंने आगे बताया कि तलाशी अभियान के दौरान, सुरक्षाबलों ने 14 ओजी-7वी रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड (आरपीजी) गोला-बारूद और 9 पीजी-7पी रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड (आरपीजी) गोला-बारूद बरामद किया। सूत्रों ने बताया कि इस बरामदगी से एक संभावित खतरे को टाला गया है और यह उत्तरी कश्मीर में चल रहे आतंकवाद विरोधी अभियानों में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
बरामद गोला-बारूद को आगे की जांच के लिए जब्त कर लिया गया है और संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। वरिष्ठ अधिकारियों ने संयुक्त बलों के समन्वित प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के अभियान क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने में पुलिस, सेना और अर्धसैनिक बलों के बीच मजबूत तालमेल को दर्शाते हैं।
Edited By : Chetan Gour
Edited By : Chetan Gour
