Hanuman Chalisa
✕

बिहार में 48 घंटों में दूसरा ट्रेन हादसा, रेल इंजन पटरी से उतरा

Updated: शनिवार, 14 अक्टूबर 2023 (10:41 IST)
train accident: अभी बीती 11 अक्टूबर को ही नॉर्थ ईस्‍ट सुपरफास्‍ट ट्रेन हादसे का शिकार हुई थी कि 48 घंटे में फिर दूसरा रेल हादसा हो गया है। यहां सीवान जिले के रघुनाथपुर स्टेशन पर इंजन पटरी से उतर गया। यह इंजन स्पेशल लाइन पर चल रहा था। यह हादसा उस वक्त हुआ, जब यह इंजन नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस की बोगियों को लूप लाइन में ले जा रहा था।
 
इस मामले में रेलवे के अधिकारियों ने चुप्पी साध ली है। दिल्‍ली के आनंद विहार टर्मिनल से चलकर उत्‍तरप्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल होते हुए कामाख्‍या (असम) की ओर जाने वाली नॉर्थ ईस्‍ट सुपरफास्‍ट ट्रेन 11 अक्टूबर की रात रघुनाथपुर स्टेशन पर हादसे का शिकार हो गई थी। ट्रेन की 21 बोगियां पटरी से उतर गई थीं। इस हादसे में 4 यात्रियों की मौत हो गई थी।
 
इस बीच रेलवे बोर्ड द्वारा दुर्घटना के कारणों को जानने के लिए जांच के आदेश दिए हैं और अधिकारियों की टीम जांच में जुट गई है। जांच के दौरान रेलवे पटरियां कई जगहों पर टूटी हुई मिली बताई जा रही हैं। ऐसे में पटरियों से छेड़छाड़ की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है।
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

दिल्ली की जगह पहली बार लखनऊ में होगा कौशल दीक्षा समारोह, 21 नवंबर को PM मोदी करेंगे ITI टॉपर्स का सम्मान

लखनऊ के ऐशबाग में भीषण अग्निकांड, आग ने कई झुग्गियों को निगला, 4 KM दूर तक दिखा धुएं का गुबार

Apple की कई सेवाएं क्यों हुईं ठप, क्या इन तकनीकी गड़बड़ियों के पीछे साइबर हमला है? iCloud से App Store तक यूजर्स परेशान, कंपनी ने क्या बताया

यूपी में अब न अपराधियों को अभय और न ही देश की सुरक्षा से समझौता : CM योगी

गोमती के तट पर उतरा 'समूचा भारत', आध्यात्मिक गंगा में लगाई डुबकी

अगला लेख