Hanuman Chalisa
✕

समुद्री यातायात पर स्वदेशी सॉफ्टवेयर के जरिए होगी निगरानी

Updated: गुरुवार, 10 जून 2021 (17:03 IST)
नई दिल्ली। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मद्रास के अनुसंधानकर्ता समुद्री यातायात पर नजर रखने में मदद के लिए एक स्वदेशी जलपोत यातायात सॉफ्टवेयर (वीटीएस) का विकास कर रहे हैं। मैरीटाइम विजन 2030 की कार्ययोजना में शामिल रही सॉफ्टवेयर विकास परियोजना आईआईटी मद्रास और तूतिकोरिन (तमिलनाडु) के वीओसी बंदरगाह ट्रस्ट के बीच साझेदारी का हिस्सा है। इसके लिए एक सहमति पत्र पर हाल ही में दस्तखत किए गए थे।

प्रस्तावित सॉफ्टवेयर बढ़ते समुद्री यातायात पर नजर रखने में मददगार होगा और समुद्री क्षेत्र में वैश्विक तकनीक विकास के साथ रफ्तार पकड़ने में इससे मदद मिलेगी।

वीओसी बंदरगाह ट्रस्ट के अध्यक्ष टीके रामचंद्रन के अनुसार वीओसी बंदरगाह वीटीएस प्रणाली के लिहाज से स्वदेशी सॉफ्टवेयर के विकास के लिए आईआईटी मद्रास में राष्ट्रीय बंदरगाह, जलमार्ग और समुद्रतट प्रौद्योगिकी केंद्र के साथ एमओयू करने वाला भारत का पहला बड़ा पत्तन है।

आईआईटी मद्रास के प्रोफेसर के. मुरली ने कहा, स्वदेश निर्मित वीटीएस सॉफ्टवेयर प्रणाली भारत के लिए अन्य स्वेदशी प्रौद्योगिकी हल निकालने में रास्ता बनाएगी।(भाषा) 

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

Haridwar Kumbh 2027: हरिद्वार कुंभ-2027 की तैयारी तेज, CM धामी ने लॉन्च किया लोगो, वेबसाइट और खास गीत

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

LIVE: CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल गांधी की याचिका सुप्रीम कोर्ट में दाखिल

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

अगला लेख