Hanuman Chalisa
✕

आईआईटी मद्रास और सोनी इंडिया करेगा राष्ट्रीय हैकाथान का आयोजन

Updated: मंगलवार, 13 जुलाई 2021 (13:03 IST)
नई दिल्ली, देश में इंटरनेट और इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी) गतिविधियों को मिल रहे प्रोत्साहन के बीच भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मद्रास के प्रवर्तक टेक्नोलॉजीज फाउंडेशन (आईआईटीएम-पीटीएफ) ने सोनी इंडिया सॉफ्टवेयर सेंटर प्राइवेट लिमिटेड के साथ साझेदारी करने का फैसला किया।

इस साझेदारी का लक्ष्य 'संवेदन' 2021 नाम से एक राष्ट्रीय हैकाथॉन कराने का है। इस हैकाथॉन का उद्देश्य है- इंटरनेट ऑफ थिंग्स सेंसर बोर्ड का उपयोग करते हुए भारतीय नागरिकों को राष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य में सामाजिक महत्त्व की चुनौतियों के समाधान खोजने के लिए प्रेरित करना।

यह व्यापक स्तर की प्रतिस्पर्धा सोनी सेमीकंडक्टर सॉल्यूशंस कॉर्पोरेशन के स्प्रिसेंस बोर्ड पर आधारित है। स्पर्धा के दौरान प्रतिस्पर्धी इसका उपयोग कर सकते हैं। इस प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण प्रक्रिया भी एक जुलाई से आरंभ हो चुकी है। भारत में रहने वाले सभी भारतीय नागरिक इसमें भाग ले सकते हैं।

देश के सभी नागरिकों को इस हैकाथॉन में भाग लेने के आह्वान पर भारत सरकार में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव प्रो. आशुतोष शर्मा ने कहा है कि 'भविष्य फिजिकल सिस्टम के संचार, कंप्यूटिंग, सूचना एवं डाटा प्रोसेसिंग, मशीन सेंसिंग, ऑटोनोमस डिसिजन और एक्शन एवं नियंत्रण के उम्दा एकीकरण में ही निहित है। यही कारण है कि साइबर-फिजिकल सिस्टम्स में सभी किस्म के सेंसर बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।'

इस आयोजन के महत्व प्रकाश डालते हुए प्रो. शर्मा ने कहा, 'इंटरडिसिप्लनरी साइबर फिजिकल सिस्टम से जुड़े राष्ट्रीय मिशन का उद्देश्य राष्ट्रीय महत्व की समस्याएं सुलझाने के लिए एक तंत्र विकसित करना है। ऐसे में यह बड़ी चुनौतीपूर्ण प्रतिस्पर्धा उनके लिए समाधान को चिन्हित करने, उन्हें प्रोत्साहन देने और उनकी व्यावसायिक संभावनाएं तलाशने के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण होगी।'

इस आयोजन के लिए अधिकतम तीन सदस्यों की एक टीम आवेदन कर सकती है। प्रतिस्पर्धा क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल जैसे तीन चरणों में संपन्न होगी। इसमें 75आइडिया क्वार्टर फाइनल के लिए चुने जाएंग जबकि उनमें से सबसे बेहतरीन 25 को सेमी फाइनल में स्थान मिलेगा।

इस स्पर्धा में विजेताओं को इनामी राशि मिलने के साथ ही आईआईटी मद्रास प्रवर्तक टेक्नोलॉजीज फाउंडेशन से उद्यमिता सहयोग भी प्राप्त होगा। इसमें अकादमिक और उद्योग जगत के प्रतिस्पर्धियों का भी स्वागत है। इसमें चयनित किए गए किसी स्टार्ट-अप को एक वर्ष के लिए संस्थान से हरसंभव सहयोग मिलेगा।

इस आयोजन के लिए आईआईटी मद्रास के साथ साझेदारी पर सोनी इंडिया भी खासी उत्साहित है। सोनी इंडिया सॉफ्टवेयर सेंटर प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक मासायुकी तोरियुमी ने कहा,'सोनी भारतीय बाजार के कई क्षेत्रों में अपना विस्तार कर रही है और कंपनी केवल टेलीविजन जैसे इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों में ही नहीं, बल्कि फिल्मों और संगीत जैसे मनोरंजन के कारोबार में भी अपनी पैठ बढ़ा रही है।' वह कहते हैं कि भारतीय समस्याओं के समाधान में सोनी की अत्याधुनिक और उत्कृष्ट तकनीक का उपयोग उनके लिए बहुत प्रसन्नता का विषय है। (इंडिया साइंस वायर)

Show comments

Delhi Air Pollution : दिवाली पर दिल्ली में सांस लेना होगा मुश्किल? पटाखों से और गंभीर हो सकती है हवा

दीपोत्सव में दिखेगा अद्भुत नजारा! 220 टन रेत से तैयार हो रहा भव्य राम दरबार, 50 फुट लंबी होगी कलाकृति

क्या UGC नियमों को लेकर बैकफुट पर आई सरकार? जानिए सुप्रीम कोर्ट में केन्द्र ने क्या कहा

PoK में फिर भड़की हिंसा, रावलकोट में ड्रोन हमले और भारी गोलीबारी का आरोप, 3 की मौत

चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान; 7 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में शुरू होगा वोटर लिस्ट का विशेष पुनरीक्षण, जानें कब आएगी फाइनल लिस्ट

सभी देखें

Earthquake in Jammu and Kashmir : जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके, दहशत में घर से निकले लोग

बेंजामिन नेतन्याहू को बड़ा झटका, अरब पार्टियों ने गादी आइजेनकोट को दिया समर्थन, इजराइल में बदल सकता है सत्ता का समीकरण

जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में CJP नेताओं से 4 घंटे पूछताछ, क्राइम ब्रांच ने पूछे करीब 70 सवाल

चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता, DRDO ने किया स्वदेशी प्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण

फ्रांस के ब्लड बैंक पर साइबर अटैक, दूर से हैक कर बढ़ा दिया गया खून रखने वाले फ्रिज का तापमान, बैंकिंग समूह भी निशाने पर

अगला लेख