Hanuman Chalisa
✕

विज्ञान विषयक पीएचडी थीसिस बैंक अब एक पोर्टल पर

Updated: शुक्रवार, 19 फ़रवरी 2021 (13:16 IST)
नई दिल्ली, वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) और वैज्ञानिक एवं नवीकृत अनुसंधान अकादमी (एसीएसआईआर) ने मिलकर ‘विज्ञानग्रन्थ’ नामक पीएचडी शोध पोर्टल की शुरुआत की है।

यह पोर्टल विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी से जुड़ी अत्याधुनिक खोजों और नवाचार को प्रोत्साहन एवं समर्थन देने की दिशा में काम करेगा। शोध और अनुसंधान से संबंधित राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों को आगे बढ़ाना भी इसकी कार्ययोजना में शामिल है।

कुल मिलाकर विज्ञान, प्रौद्योगिकी और गणित (एसटीईएम) से जुड़े शोध एवं विकास को समग्र दृष्टिकोण प्रदान करना ही इसका मूल लक्ष्य है।

एकीकृत रक्षा स्टाफ(चिकित्सा) की उप-प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल डॉ माधुरी कानितकर ने इस पोर्टल का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा, “सूचना और ज्ञान को व्यापक स्तर पर विश्व के लिए सुलभ बनाने हेतु शोध का महत्वपूर्ण योगदान है। इसीलिए महिला वैज्ञानिकों को विज्ञान के क्षेत्र में और अधिक तत्परता दिखानी चाहिए।”

विज्ञानग्रन्थ के अवसर पर एसीएसआईआर के निदेशक डॉ आर एस सांगवान ने बताया कि वर्ष 2020 में प्रधानमंत्री जी ने सीएसआईआर की सोसायटी बैठक में पीएचडी करने वाले शोधकर्ताओं के लिए एक डेटाबैंक की आवश्यकता की बात की थी। इसके अलावा देश में राष्ट्रीय समस्याओं, आवश्यकताओं और मांगों को पूरा करने के लिए अनुसंधान कार्य और इससे जुड़े विषयों को शामिल करने वाले एक पोर्टल की आवश्यकता पर भी बल दिया था।

उनकी बात को ध्यान में रखकर इस पोर्टल को प्रधानमंत्री के सुझाव के अनुरूप तैयार किया गया है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में पोर्टल पर करीब 7000 शोध सार उपलब्ध हैं। इन्हें प्रमुख शब्दों और विषयों द्वारा खोजा जा सकता है।

इस अवसर पर ‘कोविड-19 के खिलाफ अभियान में सीएसआईआर महिला शोधकर्ता सबसे अग्रणी’ विषय पर एक वेबिनार का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न सीएसआईआर प्रयोगशालाओं से जुड़ी पांच महिला शोध छात्राओं ने पीपीई, कोविड-19 औषधियों, वायरल सीक्वेंसिंग, कीटाणुशोधन प्रणालियों से संबंधित अपने शोध कार्य को साझा करते हुए कोविड -19 के खिलाफ सीएसआईआर की जंग के एक सिपाही के रूप में अपनी सहभागिता  की चर्चा की। (इंडिया साइंस वायर)

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

110 किमी की रफ्तार से आ रहा चक्रवात 'अकवान', ओडिशा और आंध्र में हाई अलर्ट

चुनाव का बहिष्कार नहीं, खामियां उजागर करना ही रणनीति, शिकागो विश्वविद्यालय में बोले राहुल गांधी

Top News : ट्रंप-पुतिन-जिनपिंग की ऐतिहासिक बैठक से लेकर चक्रवात अकवान तक, 19 नवंबर की 5 बड़ी खबरें

नक्सलवाद और नशे पर निर्णायक कार्रवाई की तैयारी, PM मोदी ने मंत्रियों-अधिकारियों को दिया नया संदेश

नेहा माली के साथ होगा पूरा न्याय, CM डॉ. मोहन यादव ने की 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा

अगला लेख