Hanuman Chalisa
✕

एसबीआई के इस अकाउंट में नहीं रहेगा मिनिमम बैलेंस का झंझट, ऐसे खोलें खाता

Updated: रविवार, 27 मई 2018 (12:18 IST)
कई बैंकों के बचत खातों में मिनिमम बैलेंस की लिमिट तय की हुई है, लेकिन स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने नया सेविंग अकाउंट शुरू किया है। इस खाते के तहत खाताधारक सभी सुविधाओं के साथ मिनिमम बैलेंस की कोई शर्त लागू नहीं है। एसबीआई की जानकारी के मुताबिक बेसिक सेविंग बैंक डिपॉजिट एकाउंट (BSBD एकाउंट) पर मिनिमम बैलेंस की शर्त लागू नहीं है।
 
 
ऐसे खोलें यह अकाउंट : एसबीआई के बेसिक सेविंग बैंक डिपॉजिट अकाउंट को भी अन्य खातों की तरह आसानी से खोला जा सकता है। अन्य खातों की तरह इस खाते के लिए भी केवाईसी नियमों का पूरा होना जरूरी है। यह खाता सिंगल या ज्वॉइंट खोला जा सकता है और स्टेट बैंक की देश में मौजूद सभी शाखाओं में इसे खोलने की सुविधा है।
 
मिलती हैं सभी सुविधाएं : खाते की सबसे बड़ी खूबी यह कि इसके लिए किसी तरह का मिनिमम या मैक्सिमम बैलेंस रखने की जरूरत नहीं है। इस खाते पर भी सालाना उतना ही ब्याज दिया जाता है जितना कि स्टेट बैंक के दूसरे बचत खातों पर मिलता है। दूसरे खातों को खोलने पर रुपे डेबिट कार्ड और नेट बैंकिंग की सुविधा दी जाती है, उसी तरह इस खाते पर भी ये सारी सुविधाएं मिलती हैं।
 
यह शर्त है जरूरी : इस खाते को खोलने के लिए सबसे मुख्य शर्त है कि ग्राहक का कोई दूसरा बचत खाता नहीं होना चाहिए। अगर कोई सेविंग या बेसिक सेविंग अकाउंट है तो ग्राहक को उसे 4 हफ्ते के अंदर बंद कराना होगा।

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

गुजरात प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल: 14 IAS अधिकारियों के तबादले

मध्यप्रदेश में कांग्रेस का वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान, 25 अक्टूबर से गांवों में लगेगी चौपाल

Bhupendra Patel : भूपेंद्र पटेल ने रचा इतिहास, विजय रूपाणी को पीछे छोड़ गुजरात के चौथे सबसे लंबे कार्यकाल वाले CM बने

कमजोर बाजार में जियो IPO ने चौंकाया, 7.40 लाख करोड़ की रिकॉर्ड डिमांड, जानिए कब होगी लिस्टिंग

अमेरिका में पकड़े गए भारत के 2 गैंगस्टर: हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया को FBI ने दबोचा

अगला लेख