Hanuman Chalisa
✕

खुशखबर, एसबीआई ने खत्म किया यह शुल्क

Updated: बुधवार, 12 जुलाई 2017 (16:21 IST)
नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने छोटे डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा देने के लिए 1,000 रुपए तक के आईएमपीएस (तत्काल भुगतान सेवा) हस्तांतरण पर शुल्क समाप्त कर दिया है। इससे पहले 1,000 रुपए तक के आईएमपीएस लेन-देन पर देय सेवाकर के साथ स्टेट बैंक प्रति लेन-देन 5 रुपए का शुल्क वसूल रहा था।
 
उल्लेखनीय है कि आईएमपीएस एक त्वरित अंतर बैंकिंग इलेक्ट्रॉनिक कोष हस्तांतरण सेवा है। इसका उपयोग मोबाइल फोन और इंटरनेट बैंकिंग दोनों माध्यम से किया जा सकता है। बैंक ने कहा कि छोटे लेन-देन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उसने 1,000 रुपए तक के आईएमपीएस हस्तांतरण पर शुल्क माफ कर दिया है। माल एवं सेवाकर (जीएसटी) लागू होने के बाद वित्तीय लेन-देन पर 18 प्रतिशत की दर से कर लगाए जाने की सूचना देने के दौरान उसने यह जानकारी दी।
 
अब 1,000 रुपए तक के आईएमपीएस हस्तांतरण पर शुल्क माफ होगा जबकि 1,000-1,00,000 रुपए के लेन-देन पर 5 रुपए और 1,00,000 रुपए-2,00,000 रुपए पर 15 रुपए शुल्क देय होगा। (भाषा) 

Show comments

हुआंग से शी पेई तक... क्या है चीन की 'हनी ट्रैप' नीति और क्यों है इस समय चर्चा में?

70 लड़कियों को ऑनलाइन फंसाने वाले भारतीय छात्र को 30 साल जेल, ऐसे करता था ब्लैकमेल

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

यमुना एक्सप्रेस-वे पर MP की डबल डेकर बस बनी आग का गोला, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 40 यात्रियों की जान

सभी देखें

'भारत समिट-2026' के विदेशी मेहमानों को लेकर घमासान, भाजपा ने राहुल और कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

अमेरिका को भारत के आत्मरक्षा अधिकार का सम्मान करना चाहिए, US के पूर्व विदेश मंत्री ब्लिंकन का पाकिस्तान को लेकर भी बड़ा बयान

प्रयागराज में पूर्व भाजपा विधायक उदयभान करवरिया का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, आरक्षण मुक्त भारत की उठाई मांग

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

अगला लेख