biodatamaker

बड़ी खबर, SBI के 18 हजार एटीएम बेकार, नहीं उगल पा रहे हैं 2 हजार के नोट

Updated: गुरुवार, 23 अगस्त 2018 (17:56 IST)
इंदौर। नोटबंदी के 21 माह बाद भी सार्वजनिक क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के 18,135 एटीएम को अभी भी नए नोटों के अनुरूप नहीं ढाला जा सका है, हालांकि इस अवधि में बैंक ने 22.50 करोड़ रुपए के खर्च से 41,386 एटीएम को नए नोटों के अनुरूप तैयार कर लिया है।
 
मध्यप्रदेश के नीमच निवासी सामाजिक कार्यकर्ता चन्द्रशेखर गौड़ ने गुरुवार को बताया कि स्टेट बैंक ने उनकी आरटीआई अर्जी के जवाब में यह जानकारी दी है।
 
गौड़ ने एसबीआई से पूछा था कि बैंक के कितने एटीएम अब तक 2,000, 500 और 200 रुपए के नए नोटों के अनुरूप ढाले जा चुके हैं? जवाब में एसबीआई ने बताया कि अब तक बैंक के 59,521 एटीएम में से 41,386 नकदी निकासी मशीनों को रीकैलिब्रेट कर लिया गया है और इस काम पर 22.50 करोड़ रुपए की राशि खर्च की गई है।
 
एसबीआई के उत्तर से स्पष्ट है कि फिलहाल उसके 18,135 एटीएम ग्राहकों को नए नोट देने लायक नहीं बन सके हैं।
 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नवंबर 2016 को 500 और 1,000 रुपए के पुराने नोट बंद किए जाने की घोषणा की थी। इसके बाद भारतीय रिजर्व बैंक ने सिलसिलेवार तरीके से 2,000, 500 और 200 रुपए के नए नोट जारी किए थे। (भाषा)

Show comments

लॉन्च हुआ सस्ता 5G स्मार्टफोन, 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, जानिए फीचर्स

MG Hector Tomahawk PHEV लॉन्च, 1100 KM से ज्यादा की रेंज, जानिए कीमत और फीचर्स

क्या होती है फ्लैश फ्लड? क्यों पहाड़ों से अचानक आता है बर्बादी का सैलाब और नेपाल प्रलय से भारत क्यों है अलर्ट पर

Gen Alpha मैदान में, पटना BPSC प्रदर्शन में 6 साल का आदित्य आया सुर्खियों में, CM सम्राट चौधरी के इस्तीफे की कर दी मांग

नितिन गडकरी का संन्यास वाला बयान संगठन के बाद सरकार में पीढ़ी परिवर्तन का संकेत?

सभी देखें

कानपुर के नत्थूपुरवा गांव में गिरा ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट, दो पायलटों की मौत

सिंहस्थ से पहले देश में निकलेगी एकात्म यात्रा, बोले सीएम डॉ. मोहन यादव, सनातन संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प

भोपाल में बुजुर्ग दंपती को 97 दिन तक डिजिटल अरेस्ट कर 22 लाख की ठगी, फर्जी सुप्रीम कोर्ट आदेश से डराया

उत्तराखंड में महिला सशक्तिकरण को नई उड़ान, 3.09 लाख से अधिक महिलाएं बनीं लखपति दीदी

नेपाल त्रासदी में मध्यप्रदेश के कई लोगों के फंसे होने की आंशका, दिल्ली में बनाया गया कंट्रोल रूम, हेल्पलाइन नंबर जारी

अगला लेख