Hanuman Chalisa
✕

पूछताछ के लिए आप नेता सत्येन्द्र जैन ACB के समक्ष हुए पेश, स्कूलों के निर्माण में भ्रष्टाचार का है मामला

Updated: शुक्रवार, 6 जून 2025 (15:35 IST)
Satyendra Jain News: दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येन्द्र जैन (Satyendra Jain) सरकारी स्कूलों में कक्षाओं के निर्माण में कथित भ्रष्टाचार (corruption) के मामले में पूछताछ के लिए शुक्रवार को भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (ACB) के समक्ष पेश हुए। जैन को दिल्ली सरकार की एसीबी ने पूछताछ के लिए बुलाया था। एसीबी कार्यालय जाने से पहले जैन ने कहा था कि राष्ट्रीय राजधानी में पिछली आम आदमी पार्टी (आप) के नेतृत्व वाली सरकार ने दिल्ली की शिक्षा में सुधार की दिशा में काम किया जबकि मौजूदा भारतीय जनता पार्टी (BJP) नीत सरकार केवल राजनीति कर रही है।ALSO READ: सत्येन्द्र जैन को लगा झटका, बांसुरी स्वराज के खिलाफ मानहानि मामला खारिज
 
सत्येन्द्र जैन बोले, भाजपा सिर्फ राजनीति कर रही : पूछताछ से पहले 'पीटीआई-वीडियो' से बातचीत में जैन ने कहा कि भाजपा प्रमुख मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है। जैन ने कहा कि पहले मुझे बताएं कि घोटाला शब्द कहां से आया? वे (भाजपा) काम नहीं करना चाहते और निजी स्कूलों को फीस बढ़ाने में मदद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मनीष सिसोदिया (पूर्व शिक्षा मंत्री) ने स्कूलों में बेहतरीन काम किया। उन्हें तलब किया गया। मुझे भी तलब किया गया है। ये सब ध्यान भटकाने के हथकंडे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि वे (भाजपा) कहते थे कि सड़कों पर कुत्ते घूम रहे हैं और हम सड़कें साफ करेंगे। अब उन्हें ये काम करवाने चाहिए, लेकिन वे सिर्फ राजनीति कर रहे हैं।ALSO READ: मैंगो मैन ने रखा रक्षामंत्री के नाम पर आम की नई किस्म का नाम राजनाथ आम
 
एसीबी ने सिसोदिया और जैन को तलब किया है : एसीबी ने सरकारी स्कूलों में कक्षाओं के निर्माण में कथित भ्रष्टाचार को लेकर आप नेताओं सिसोदिया और जैन को तलब किया है। जैन को शुक्रवार को पेश होने के लिए कहा गया है जबकि सिसोदिया को 9 जून को तलब किया गया है। दिल्ली सरकार के स्कूलों में 12,000 से अधिक कक्षाओं या अर्द्ध-स्थायी संरचनाओं के निर्माण में 2,000 करोड़ रुपए की वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों के आधार पर 30 अप्रैल को एसीबी ने एक प्राथमिकी दर्ज की थी जिसके बाद यह समन जारी किया गया है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख