biodatamaker
✕

खतरे की दस्तक! सावधान हो जाएं Sarahah ऐप से...

Updated: शुक्रवार, 11 अगस्त 2017 (14:20 IST)
एक तरफ लोग ब्लू व्हेल गेम का खौफ झेल रहे हैं, दूसरी ओर Sarahah नाम के एक खतरनाक ऐप ने भी दस्तक दे दी है। इतना ही नहीं यह ऐप इतना चर्चित हो गया है कि गूगल प्ले स्टोर से 5 से 10 लाख लोग इसे इंस्टॉल कर चुके हैं।
 
एक जानकारी के मुताबिक यह ऐप 30 से ज्यादा देशों में यह ऐप लोकप्रिय हो चुका है। सऊदी अरब के जैनुल आबेदीन नामक व्यक्ति द्वारा बनाया गया है यह ऐप ऐप्पल प्ले स्टोर पर शीर्ष चार ट्रेडिंग ऐप की लिस्ट में शामिल हो गया है। ऐप का दावा है कि इसके जरिए यूजर्स अपने साथ काम करने वाले कर्मचारियों और दोस्तों को ईमानदार फीडबैक भेज सकते हैं।
 
क्यों खतरनाक है यह ऐप : इस ऐप के जरिए कोई भी व्यक्ति बिना लॉग इ‍न किए किसी को भी मैसेज भेज सकता है। इसमें मैसेज भेजने वाले व्यक्ति की पहचान का खुलासा नहीं हो पाएगा। जानकार मान रहे हैं कि इससे साइबर बुलिंग का खतरा बढ़ जाएगा साथ ही यह ऐप नकारात्मकता को बढ़ावा देगा। 
 
हालांकि यह भी दावा किया जा रहा है कि इस ऐप को दुनियाभर में फेसबुक और स्नेपचैट से ज्यादा तवज्जो मिल रही है। इस ऐप पर कोई भी व्यक्ति आसानी से अपनी प्रोफाइल बना सकता है। साथ ही दूसरा व्यक्ति बिना अपनी पहचान बताए मैसेज छोड़ सकता है। 
 
ध्यान रखने वाली बात यह है कि एक तरफ लोग फेसबुक और ट्‍विटर जैसी सोशल साइट्‍स पर फर्जी आईडी बनाकर अपराधों को अंजाम दे देते हैं, ऐसे में Sarahah पर तो आसानी से व्यक्ति अपनी पहचान छिपा सकता है। ऐसे में कोई आश्चर्य नहीं कि इस तरह की ऐप से फर्जीवाड़े को बढ़ावा ही मिलेगा। 
 
Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख