ramcharitmanas

कैग ने रेलवे में 2604 करोड़ रुपए की गड़बड़ी पकड़ी, सरकार को स्पष्टीकरण देना चाहिए : संजय सिंह

Updated: गुरुवार, 13 मार्च 2025 (00:26 IST)
Sanjay Singh News : राज्यसभा में बुधवार को आम आदमी पार्टी (AAP) सदस्य संजय सिंह ने कहा कि नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) ने भारतीय रेलवे में 2604 करोड़ रुपए की गड़बड़ी पकड़ी है और सरकार को इस संबंध में स्पष्टीकरण देना चाहिए। सिंह ने यह भी कहा कि 834.72 करोड़ रुपए का नुकसान मुंबई के बांद्रा में एक विकास परियोजना की खातिर लिए गए ऋण पर ब्याज के भुगतान के कारण हुआ और वह परियोजना शुरू ही नहीं हुई। सिंह ने कहा कि अश्विनी वैष्णव के रेलमंत्री बनने पर देशभर में उम्मीद बंधी थी कि रेलवे में क्रांतिकारी बदलाव आएगा लेकिन वह उम्मीद पूरी नहीं हो सकी। रेलवे में करीब 3 लाख रिक्तियां हैं जिससे रेल सुरक्षा एवं सेवाएं प्रभावित होती हैं।
 
रेल मंत्रालय के कामकाज पर राज्यसभा में हुई चर्चा में भाग लेते हुए सिंह ने यह भी कहा कि 834.72 करोड़ रुपए का नुकसान मुंबई के बांद्रा में एक विकास परियोजना की खातिर लिए गए ऋण पर ब्याज के भुगतान के कारण हुआ और वह परियोजना शुरू ही नहीं हुई।
ALSO READ: मानहानि मामले में संदीप दीक्षित बोले- नहीं चलाऊंगा मुकदमा, आतिशी और संजय सिंह के सामने रखी यह शर्त
सिंह ने कहा कि अश्विनी वैष्णव के रेलमंत्री बनने पर देशभर में उम्मीद बंधी थी कि रेलवे में क्रांतिकारी बदलाव आएगा लेकिन वह उम्मीद पूरी नहीं हो सकी। उन्होंने कहा कि अक्सर रेल दुर्घटनाएं और भगदड़ जैसी घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने दावा किया कि हाल में नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ के बाद रेलमंत्री को समय से इसकी जानकारी नहीं दी गई थी।
 
उन्होंने रेल बजट को आम बजट में शामिल किए जाने पर आपत्ति जताई और कहा कि रेल बजट में कई घोषणाएं होती थीं। सिंह ने कहा कि सरकार बुलेट ट्रेन और वंदे भारत ट्रेन की खूब चर्चा करती है, लेकिन आम लोगों को जानवर की तरह ले जाया जा रहा है, कुंभ मेले के दौरान लोग एसी डिब्बों के शीशे तोड़कर अंदर घुस रहे थे।
ALSO READ: सांसद संजय सिंह ने कोर्ट से कहा- मुख्‍यमंत्री की पत्नी के खिलाफ नहीं बोलूंगा
उन्होंने कहा कि कुलियों के बेरोजगार होने का खतरा पैदा हो गया है और उन्हें समायोजित करने की जरूरत है। उन्होंने कुलियों के लिए वेतन और अन्य मदद की घोषणा किए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि देशभर में 19 हजार कुली हैं और 2009 में घोषणा की गई थी कि कुलियों के बच्चों को नौकरियां दी जाएंगी लेकिन उन्हें पूरा नहीं किया गया।
 
उन्होंने दावा किया कि रेलवे में करीब तीन लाख रिक्तियां हैं जिससे रेल सुरक्षा एवं सेवाएं प्रभावित होती हैं। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख