biodatamaker

केजरीवाल की सुरक्षा को खतरा, संजय सिंह ने बताया कौन करेगा रक्षा?

Updated: बुधवार, 18 सितम्बर 2024 (12:48 IST)
arvind kejriwal news : आप नेता संजय सिंह ने बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद अरविंद केजरीवाल अब सभी सुविधाएं छोड़ेंगे। वे मुख्यमंत्री के तौर पर मिले आवास को भी एक हफ्ते में खाली कर देंगे। कई बार हमलों का सामना करने के बावजूद वे सरकारी सुरक्षा को भी छोड़ेंगे। इसके बाद भगवान ही उनकी रक्षा करेंगे।
 
संजय सिंह ने कहा कि उनकी सुरक्षा को लेकर भी सवाल है, हमने समझाने की कोशिश की कि ये घर एक मुख्‍यमंत्री के तौर पर ही नहीं बल्कि आपकी सुरक्षा को लेकर भी जरूरी है। लेकिन वो नहीं माने। तो अब वह आम आदमी की तरह रहेंगे। उन्होंने कहा कि जैसे जेल में खूंखार अपराधियों के बीच भगवान ने केजरीवाल की सुरक्षा की थी, वैसे ही अब भगवान उनकी रक्षा करेंगे। 
 
उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद से दिल्ली की जनता बेहद दुखी और परेशान है। केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद भी जनता की अदालत में अग्नि परीक्षा देने के लिए मुख्‍यमंत्री पद से इस्तीफा दिया है और अब जनता उनकी ईमानदारी पर मुहर लगाएगी और फिर से उन्हें मुख्यमंत्री बनाएगी।
 
 
उल्लेखनीय है कि दिल्ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को राज्यपाल से मिलकर अपना इस्तीफा सौंप दिया था। इसके बाद केजरीवाल सरकार में ही मंत्री रही आतिशी ने दिल्ली में सरकार बनाने का दावा पेश किया था। 
 
दिल्ली में पूर्व मुख्‍यमंत्री को ना घर मिलता है और ना ही गाड़ी। सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद केजरीवाल सिर्फ एक विधायक रह जाएंगे और दिल्ली में विधायकों को भी ना तो घर मिलता है और ना ही गाड़ी। सिर्फ सैलरी मिलती है।
Edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

कौन हैं PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच खड़े ये शख्स? जानिए 2017 बैच के इस IFS अधिकारी की कहानी

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

इंदौर पर पूरे देश की होगी नजर, राहुल गांधी की गूंज के लिए मैदान तैयार, बारिश से बचने के लिए डोम, रजिस्‍ट्रेशन जारी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

सभी देखें

Jio Users के लिए बड़ा ऑफर, 12 महीने तक मुफ्त Canva Pro, ₹4,000 तक की बचत, जानें कौन उठा सकता है फायदा

UPI पर चार्ज को लेकर सरकार को जमकर घेरा अशनीर ग्रोवर ने, बताया पॉलिटिकल सुसाइड

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

शेख हसीना के करीबी 7 लोगों को बांग्‍लादेश में मौत की सजा, क्‍या अब भी भारत से अपने वतन लौटेगीं हसीना

Retail Inflation दर में बढ़ोतरी, महंगाई बढ़ी, प्याज-लहसुन ने बिगाड़ा रसोई का बजट, आम आदमी की जेब पर क्या असर?

अगला लेख