स्वाति मालीवाल का खुलासा, क्या है अफजल गुरु से आतिशी के परिवार का कनेक्शन?
Swati Maliwal : AAP की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने कहा कि आज दिल्ली के लिए बेहद दुखद दिन है। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी जैसी महिला बनने जा रही है, जिसके अपने परिवार ने आतंकवादी अफ़ज़ल गुरु को फांसी की सजा से बचाने के लिए लंबी लड़ाई लड़ी। ALSO READ: केजरीवाल की भरोसेमंद आतिशी मार्लेना होंगी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री, जानेंं क्यों पार्टी ने लगाया दांव?
उन्होंने कहा कि उनके माता-पिता ने राष्ट्रपति को कई बार दया याचिकाएं भेजी कि अफजल गुरु निर्दोष है, उसे फांसी नहीं होनी चाहिए, वह राजनीतिक साजिश का शिकार है। यह कितना गलत है?
स्वाति मालीवाल ने कहा, आज आतिशी CM बनेंगी, लेकिन हम सभी जानते हैं कि वह केवल डमी सीएम होंगी। फिर भी यह एक बड़ा मुद्दा है, क्योंकि वह CM होंगी और यह मामला सीधे तौर पर देश और दिल्ली की सुरक्षा से जुड़ा हुआ है। भगवान बचाए दिल्ली को ऐसी मुख्यमंत्री से।
#WATCH | Delhi: AAP Rajya Sabha MP Swati Maliwal says, "This is an extremely unfortunate day for Delhi. A woman like Atishi is going to become the CM of Delhi, whose own family fought a long battle to save terrorist Afzal Guru from death penalty. Her parents wrote mercy petitions… pic.twitter.com/Tr1Qgvq54C
— ANI (@ANI) September 17, 2024
वरिष्ठ आप नेता दिलिप पांडे ने पलटवार करते हुए कहा कि स्वाति मालीवाल जी ऐसी इंसान हैं जो AAP से राज्यसभा का टिकट लेती हैं लेकिन बोलने के लिए स्क्रिप्ट बीजेपी से लेती हैं। अगर उनमें थोड़ी भी शर्म है तो उन्हें राज्यसभा सांसद के पद से इस्तीफा दे देना चाहिए और बीजेपी के टिकट पर राज्यसभा का रास्ता चुनना चाहिए।
स्वाति मालीवाल जी ऐसी इंसान हैं जो AAP से राज्यसभा का टिकट लेती हैं लेकिन बोलने के लिए स्क्रिप्ट बीजेपी से लेती हैं।
— AAP (@AamAadmiParty) September 17, 2024
अगर उनमें थोड़ी भी शर्म है तो उन्हें राज्यसभा सांसद के पद से इस्तीफा दे देना चाहिए और बीजेपी के टिकट पर राज्यसभा का रास्ता चुनना चाहिए।@dilipkpandey pic.twitter.com/t8T8cac0nG
इस पर स्वाति ने एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि दिल्ली की सांसद होने के नाते दिल्ली और देश की आवाज उठाना मेरी जिम्मेदारी है। मेरी दिल्ली आतंकी अफजल प्रेमी हाथ में जाये और मैं चुप बैठ जाऊँ, हरगिज नही होगा! मेरे खिलाफ जो मर्जी बोलो, आतंकी अफजल से रिश्तों पर जवाब देना होगा।
उल्लेखनीय है कि आप विधायक दल की बैठक में आतिशी को सर्वसम्मति से पार्टी विधायक दल का नेता चुना गया। वे आगामी विधानसभा चुनाव तक दिल्ली की मुख्यमंत्री होंगी।
Edited by : Nrapendra Gupta

