ganesh chaturthi
✕

संविधान संशोधन विधेयक विपक्ष को आतंकित करने के लिए है : संजय राउत

Updated: बुधवार, 20 अगस्त 2025 (17:43 IST)
Sanjay Raut News : शिवसेना (उबाठा) के नेता संजय राउत ने बुधवार को कहा कि गंभीर अपराधों के आरोपों में गिरफ्तार किए जाने पर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री या मंत्री को उनके पद से हटाने का प्रावधान करने वाले विधेयक का उद्देश्य विपक्षी दलों के नेतृत्व वाली सरकारों को आतंकित करना है। उन्होंने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और शिवसेना के मंत्रियों पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर यह कानून लागू हो गया, तो उन्हें हर दिन जेल जाना पड़ेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि ये नए कानून तानाशाही के प्रतीक हैं।
 
राउत ने कहा, नए कानूनों का उद्देश्य विपक्ष दलों की सरकारों को आतंकित करना और उनमें भय पैदा करना है। नए कानूनों का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि राज्यों में विभिन्न दलों की सरकारें भाजपा में शामिल हो जाए, अन्यथा मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी का खतरा मंडराता रहेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि ये नए कानून तानाशाही के प्रतीक हैं।
ALSO READ: Maharashtra : शरद पवार के बाद संजय राउत ने फोड़ा बम, 2 लोगों ने उद्धव ठाकरे से की थी मुलाकात, EVM से जीत दिलाने का किया था वादा
राज्यसभा सदस्य राउत ने पूछा कि सरकार का दावा है कि राजनीति में नैतिकता होनी चाहिए, लेकिन क्या उन्होंने पिछले 10 वर्षों में सरकार में इसका पालन किया है। केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने बुधवार को लोकसभा में गंभीर अपराधों के आरोपों में 30 दिनों तक गिरफ्तार रहने पर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्रियों और मंत्रियों को पद से हटाने के लिए संविधान संशोधन विधेयक पेश किया, जिसका विपक्ष ने कड़ा विरोध किया।
ALSO READ: क्या संविधान से हटाए जा सकते हैं ‘धर्मनिरपेक्षता’ और ‘समाजवाद’ जैसे शब्द? क्या हैं संविधान संशोधन के नियम
इस विधेयक में प्रस्ताव दिया गया है कि अगर प्रधानमंत्री, केंद्रीय मंत्री या मुख्यमंत्री को कम से कम पांच साल की जेल की सज़ा वाले अपराधों के लिए लगातार 30 दिनों तक गिरफ्तार किया जाता है और हिरासत में रखा जाता है, तो 31वें दिन उन्हें अपने पद से हटना होगा। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख