sundarkand

3 मार्च तक नहीं चलेगी समझौता एक्सप्रेस, भारत ने भी रद्द किया संचालन

Updated: गुरुवार, 28 फ़रवरी 2019 (21:18 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली और लाहौर के बीच चलने वाली समझौता एक्सप्रेस ट्रेन को पाकिस्तान द्वारा अपने क्षेत्र में प्रवेश की अनुमति न दिए जाने के बाद भारत ने तीन मार्च तक इस ट्रेन का संचालन रद्द कर दिया है। 
 
इस संबंध में रेलवे द्वारा गुरुवार को जारी परिपत्र के अनुसार भारत और पाकिस्तान के बीच सप्ताह में दो दिन चलने वाली ट्रेन 14001/ 14002 दिल्ली अटारी दिल्ली समझौता एक्सप्रेस ट्रेन को तीन मार्च तक रद्द किया गया है। रेलवे बोर्ड ने इस ट्रेन को रद्द किए जाने को मंजूरी प्रदान कर दी है।
 
पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि समझौता एक्सप्रेस का परिचालन अस्थायी रूप से निलंबित किया गया है। मंत्रालय ने कहा कि ट्रेन परिचालन निलंबित करने का कारण भारत और पाकिस्तान के बीच वर्तमान में बढ़ता तनाव है। उसकी तरफ से जारी एक बयान में कहा गया है, 'दोनों देशों के बीच सुरक्षा स्थिति में जैसे ही सुधार होगा, समझौता एक्सप्रेस का परिचालन बहाल किया जायेगा।'
 
समझौता एक्सप्रेस सप्ताह में दो बार (सोमवार और गुरुवार) को वाघा रेलवे स्टेशन होते हुए लाहौर से अटारी पहुंचती है। बुधवार को पाकिस्तान रेलवे ने कहा था कि पहले की तरह यह ट्रेन अटारी से सुबह आठ बजे चलेगी लेकिन पाकिस्तान में इस ट्रेन को प्रवेश देने से मना कर दिया गया।
 
रेलमार्ग के अंतिम रेलवे स्टेशन अटारी के स्टेशन मास्टर दपिन्दर कुमार ने बताया कि पाकिस्तानी सीमा के पहले स्टेशन के स्टेशन मास्टर ने कहा कि वह आज समझौता एक्सप्रेस ट्रेन को प्रवेश नहीं करने देंगे। स्टेशन मास्टर ने आगे की स्थिति के बारे में कोई जानकारी नहीं दी।
 
समझौता एक्सप्रेस पुरानी दिल्ली से चलती है। इस रेलगाड़ी से 37 यात्री पाकिस्तान के लिए रवाना हुए थे। पाकिस्तान में प्रवेश नहीं मिलने पर यात्रियों को अब सड़क मार्ग से भेजा गया है।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख