Hanuman Chalisa
✕

सलमान विवाद, ओमपुरी और अबू आजमी भड़के

Updated: सोमवार, 3 अक्टूबर 2016 (20:53 IST)
नई दिल्ली। टीवी चैनल आईबीएन 7 पर फिल्म अभिनेता सलमान खान द्वारा पाकिस्तानी कलाकारों को समर्थन देने के मुद्दे पर फिल्म अभिनेता ओमपुरी और सपा नेता अबू आजमी भड़क गए। बहस में हिस्सा लेते हुए ओमपुरी ने कहा कि हम तो मजदूर हैं, फिल्मों में काम करते हैं। पाकिस्तानी कलाकारों को भगाना है तो सरकार भगाए। वे वीजा लेकर आते हैं और काम करते हैं । समाजवादी पार्टी के महासचिव अबू आजमी ने भी कहा कि यदि उन्हें भगाना है कि सरकार उनका वीजा कैंसल कर दे। 

ओमपुरी ने तो सेना को लेकर भी विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा कि फौजी को किसने कहा कि वह फौज में जाए। हालांकि विवाद बढ़ता देख उन्होंने कहा कि मेरे पिता भी फौज में थे। उन्होंने अपने पिता का नंबर भी बताया। बाद में ओमपुरी भड़क गए और यह कहते हुए बहस छोड़कर चले गए कि आप 15-20 लोग तैयार करिए जो बम बांधकर पाकिस्तान चले जाएं और विस्फोट कर दें। उल्लेखनीय है कि इससे पहले एक बहस के दौरान मीता वशिष्ठ भी शो छोड़कर चली गई थीं। 
 
बहस के दौरान सुमित अवस्थी और अबू आजमी के बीच भी तीखी बहस हो गई। सुमित ने जब कहा कि आप सलमान खान का विरोध इसलिए नहीं कर पा रहे हैं क्योंकि आपका बेटा और बहू फिल्मों में काम करते हैं? इस पर आजमी ने कहा कि आपको पता नहीं है मेरा बेटा फिल्मों में काम नहीं करता। सुमित ने कहा कि बहू तो काम करती है, इस पर आजमी ने कहा कि करती थी, अब नहीं करती। 
 
फिल्म अभिनेता रवि किशन ने कहा कि देश सबसे ऊपर होना चाहिए। हालांकि जब सलमान के माफी मांगने की बात आई तो उन्होंने बात घुमा दी। बहस में हिस्सा लेते हुए ओमपुरी ने कहा कि हम तो मजदूर हैं, फिल्मों में काम करते हैं। पाकिस्तानी कलाकारों को भगाना है तो सरकार भगाए। वे वीजा लेकर आते हैं और काम कर दे। अबू आजमी ने भी कहा कि यदि उन्हें भगाना है कि सरकार उनका वीजा कैंसल कर दे। 

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

CJP stir : सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, अवैध हिरासत पर रोक और मेट्रो-इंटरनेट सेवाएं बहाल करने के निर्देश, केंद्र सरकार को नोटिस

Weather Alert : अक्टूबर में भी बारिश का कहर, यूपी-बिहार समेत 21 राज्यों में अलर्ट, 75 किमी/घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

CJP नेताओं की गिरफ्तारी और रिहाई पर दिल्ली पुलिस का बयान, किन धाराओं में हुई कार्रवाई? जानिए पूरी बात

नेपाल में बूढ़ी गंडकी नदी में बाढ़ का अलर्ट, गांवों को खाली कराने के निर्देश, कई मकान और पुल बहे

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर बड़ा हमला, 12 लोगों की मौत, 300 से ज्यादा घायल, 1 अमेरिकी नागरिक भी शामिल

अगला लेख