dharma sangrah
✕

सलमान पर फैसला आज, मिलेगी जमानत या जेल में रहेंगे...

Updated: शुक्रवार, 6 अप्रैल 2018 (12:50 IST)
जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर की स्थानीय अदालत में शुक्रवार को फिल्म अभिनेता सलमान खान की जमानत याचिका पर बहस पूरी होने के बाद फैसला शनिवार तक के लिए सुरक्षित कर दिया गया। इससे एक बात तय हो गई है कि सलमान को शुक्रवार की रात भी जेल में ही गुजारनी पड़ेगी। 
 
जिला एवं सत्र न्यायाधीश रवीन्द्र कुमार जोशी की अदालत में सलमान खान को मिली सजा पर दाखिल जमानत याचिका पर बहस के दौरान बचाव पक्ष के अधिवक्ताओं हस्तीमल सारस्वत ओैर महेश बोडा ने साक्ष्य के कमजोर होने और उनके मुवक्किल के अच्छे चरित्र का होने की दलील देते हुए उन्हें जमानत देने की पैरवी की।
 
वहीं लोक अभियोजक पोकरराम विश्नोई ने  सलमान खान को जमानत देने का विरोध किया और मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा दिए गए फैसले को उद्धृत करते हुए कहा कि मुवक्किल के काफी अनुयायी हैं और ऐसे में उनके द्वारा किए जाने वाले गलत कार्यों के बावजूद उन्हें राहत दी जाती है तो इसका आम लोगों पर गलत असर पड़ता है। उन्होंने कहा कि मुवक्किल द्वारा किया गया कृत्य रहम के काबिल नहीं है, इसलिए उन्हें जमानत नहीं दी जाए।
 
दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद न्यायाधीश ने कहा कि इस प्रकरण का साक्ष्य मजबूत है और फैसले में जल्दबाजी नहीं की जा सकती। उन्होंने यह कहते हुए जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित कर लिया। सलमान की जमानत याचिका की पैरवी करने के लिए उनके अधिवक्ता आज सवेरे दस बजे ही अदालत पहुंच गए थे। सलमान की दोनों बहनें भी अदालत में मौजूद थीं।
 
सलमान खान के वकील महेश बोडा ने मीडिया को बताया कि उन्हें कल रात से पैरवी करने पर जान से मार डालने की धमकी दी जा रही है पर वह ऐसी घमकियों से डरने वाले नहीं हैं।
 
उल्लेखनीय है कि दो दशक पूर्व एक फिल्म की शूटिंग के दौरान काले हिरणों को मारने के मामले में जोधपुर के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट देव कुमार खत्री ने सलमान खान को पांच साल की सजा और दस हजार रुपए का जुर्माना लगाया था। इस मामले में उनके सह-आरोपी फिल्म अभिनेता सैफ अली खान, अभिनेत्री तब्बू, नीलम, सोनाली बेंद्रे और स्थानीय दुष्यंतसिंह को बरी कर दिया था। (एजेंसी/वेबदुनिया)

Show comments

Electric Scooter : Bajaj Chetak, TVS, Hero, Honda और Suzuki, Ather और River की उड़ी नींद, Vespa का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर मचाने आया तहलका

Nvidia केस में मेगास्पीड की एंट्री से हड़कंप, क्‍या चीन से लेकर सिंगापुर और अमेरिका तक फैला है नेटवर्क?

सोनिया गांधी की नीतीश पर टिप्पणी से बवाल, भड़की JDU, जानिए ऐसा क्या लिख दिया कांग्रेस नेता ने

Assam Train Accident : सिग्नल रेड है ब्रेक नहीं लग रहा, लोको-पायलट के ये बोलते ही आई धड़ाम की आवाज, असम रेल हादसे का सामने आया Video

सरकारी नौकरी वालों पर गि‍र सकती है गाज, समय से पहले र‍िटायर कर सकती है सरकार, क्‍या कहा सुप्रीम कोर्ट ने?

सभी देखें

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव, 13 से घटकर 9 हुईं मुख्य श्रेणियां, आवेदन फॉर्म भी होंगे आसान

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में बड़ा आतंकी हमला, DSP और सब-इंस्पेक्टर समेत 10 पुलिसकर्मियों की मौत

बिरसा मुंडा जयंती पर MP को बड़ी सौगात देंगे CM मोहन यादव, 1353 करोड़ की सिंचाई परियोजना का करेंगे लोकार्पण

अयोध्या दीपोत्सव में 220 टन रेत से बना भव्य 'राम दरबार', 58 फुट लंबी कलाकृति ने रचा विश्व रिकॉर्ड

CM योगी का बड़ा फैसला, 1057 नवचयनित दरोगाओं की 84.56 करोड़ रुपये की रिकवरी माफ, जानिए किसे मिलेगा फायदा

अगला लेख