Daily Horoscope
✕

चित्रा मुद्गल समेत 9 लेखकों को मिला साहित्य अकादमी का भाषा सम्मान

Updated: गुरुवार, 6 दिसंबर 2018 (11:58 IST)
नई दिल्ली। क्लासिकल एवं मध्ययुगीन साहित्य तथा गैर मान्यता प्राप्त भाषाओं में उल्लेखनीय योगदान के लिए 9 विद्वानों को साहित्य अकादमी के भाषा सम्मान पुरस्कार से नवाजा जाएगा।


साहित्य अकादमी के सचिव के श्रीनिवास राव ने आज यहां इन सम्मानों की घोषणा करते हुए बताया कि 5 लेखकों को वर्ष 2017 तथा 4 लेखकों को वर्ष 2018 के लिए यह पुरस्कार मिलेगा। पुरस्कार में प्रत्‍येक विद्वान को एक-एक लाख रुपए, प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिह्न प्रदान किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि क्लासिकल और मध्ययुगीन साहित्य के लिए 2017 का सम्मान जैन साहित्य के विशेषज्ञ डॉ. योगेंद्र नाथ शर्मा ‘अरुण’ और कन्नड़ के शब्द कोशनिर्माता जी. वेंकेंट सुब्बैया को दिया जाएगा जबकि वर्ष 2018 के लिए उड़िया लेखक डॉ. गजेंद्र नाथ दास और मराठी लेखिका डॉ. शैलजा बापट को दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि गैर मान्यता प्राप्त भाषाओं के लिए 2017 का यह सम्मान पेत जनजातीय भाषा के विद्वान एच. नेंगसोंग और कोशिली-संबलपुर भाषाविद डॉ. हलदर नाग एवं डॉ. प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी को संयुक्त रूप से दिया जाएगा। वर्ष 2018 के लिए यह सम्मान हरियाणावी भाषा के विद्वान हरिकृष्ण द्विवेदी और शमिम शर्मा को दिया जाएगा।

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

अगला लेख