Daily Horoscope
✕

'बिग बॉस-13' के विरोध में उतरे वृंदावन के साधु-संत

Updated: शनिवार, 12 अक्टूबर 2019 (16:12 IST)
मथुरा। रियल्टी टीवी शो ‘बिग बॉस-13’ के ‘बेड फ्रेंड फॉर एवर’ कॉन्सेप्ट के विरोध में उठ रही लहर अब मथुरा तक पहुंच गई है, जहां के अध्यात्म रक्षा मंच एवं युवा ब्राह्मण सभा के कार्यकर्ताओं ने इसे हिन्दू धर्म-संस्कृति पर हमला बताते हुए शो पर रोक लगाए जाने की मांग की है।

अध्यात्म रक्षा मंच एवं युवा ब्राह्मण सभा ने शो बंद न होने की स्थिति में आंदोलन करने की चेतावनी भी दी है। शुक्रवार को वृंदावन के राधासनेह बिहारी मंदिर में संपन्न हुई बैठक में शो के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए साधु-संतों ने इसे तुरंत बंद करने की मांग की।

मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य अतुल कृष्ण गोस्वामी और उपाध्यक्ष बिहारी लाल वशिष्ट ने इस शो को देश की सभ्यता और संस्कृति के खिलाफ बताया। महंत राधामोहन दास, महंत रामजीवन दास, महंत सतगुरु दास, आचार्य वल्लभ दास आदि ने भी शो पर रोक लगाने की मांग की।

उधर, सनातन संस्कार धाम में आयोजित उत्तर प्रदेश युवा ब्राह्मण महासभा की बैठक में भी बिग बॉस शो का विरोध किया गया। महासभा के राष्ट्रीय सचिव पंडित रामविलास चतुर्वेदी, संस्थापक अध्यक्ष राजेश पाठक और प्रदेश महामंत्री पंडित आशीष चतुर्वेदी ने शो की निंदा करते हुए रोक लगाए जाने की मांग की। युवा ब्राह्मण महासभा ने शो बंद न किए जाने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी।

बताया जा रहा है कि शो में ‘बेड फ्रेंड फॉर एवर’ कॉन्सेप्ट की वजह से लड़कियों को लड़कों के साथ बेड साझा करना था। इसी कॉन्सेप्ट की वजह से शो का प्रसारण बंद करने की मांग हो रही है।
Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

दाहोद में भूपेंद्र पटेल का नया अंदाज: फर्राटेदार हिंदी में भाषण दे चौंकाया, पीएम मोदी के बड़े विजन की सराहना की

सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन, 89 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

सोना चांदी में बड़ी गिरावट ने बढ़ाई निवेशकों की चिंता, गोल्ड 4801 रुपए गिरा, सफेद धातु डेढ़ लाख से नीचे

एकाउंटर में ढेर हुआ 'डी-कंपनी' का कुख्यात शूटर नसीम दुर्रानी, 50 हजार का था इनाम

खेल-खिलाड़ियों के कल्याण के लिए संकल्पित मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जानें स्पोर्ट्स में कितना आगे है मध्यप्रदेश, कितनी अकादमियां कर रहीं कमाल?

अगला लेख