Hanuman Chalisa
✕

साध्वी प्राची का विवादित बयान- यूपी को योगी आदित्यनाथ ने पाकिस्तान बनने से बचाया

Updated: सोमवार, 3 अप्रैल 2017 (10:46 IST)
अपने विवादित बयानों से चर्चा में रहने वाली विश्व हिन्दू परिषद की नेता साध्वी प्राची ने कहा है कि योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने से उत्तर प्रदेश 'दूसरा पाकिस्तान' बनने से बच गया।
 
साध्वी प्राची का कहना है कि उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनकर आदित्यनाथ ने ना केवल जनता के बीच खुशियों और उत्साह का संचार किया है बल्कि प्रदेश को दूसरा पाकिस्तान बनने से भी बचाया है। आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए साध्वी ने कहा कि जिस तरह से यूपी की वर्तमान सरकार पिछली सरकार के कामों की जांच कर रही है, उनकी सच्चाई जल्द ही लोगों के सामने आएगी।
 
साध्वी प्राची ने कहा कि योगी सरकार के कामकाज से उनकी (समाजवादी पार्टी) रातों की नींद खराब हो गई होगी। वहीं शराबबंदी पर साध्वी का कहना है कि उत्तर प्रदेश की सरकार को भी राज्य में शराबबंदी लागू करनी चाहिए।
 
उल्लेखनीय है कि योगी आदित्यनाथ को यूपी का सीएम बनाने के ऐलान पर ही साध्वी ने इसे हिंदूओं की जीत बताया था। इससे पहले साध्वी प्राची ने कहा था कि योग का विरोध करने वाले लोग देश छोड़ कर पाकिस्तान चले जाएं।
 
Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

सोनिया गांधी ने दो बार कैसे दी कैंसर को मात, आत्मकथा में बताई संघर्ष की पूरी दास्‍तान

पीएम पद ठुकराने को लेकर सोन‍िया गांधी का खुलासा, बच्‍चों के के कहने पर लेना पड़ा ये फैसला, कि‍ताब आते ही देश में घमासान

क्‍या बांग्लादेश वापस लौटने की तैयारी में शेख हसीना? नए पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र के लिए किया आवेदन

दुनिया के 50 सबसे प्रदूषित शहरों में 49 भारत के, दिल्ली-भोपाल में AQI 400 पार, राजस्‍थान का श्रीगंगानगर दुनि‍या का सबसे प्रदूषि‍त

ट्रम्प ने हार का ठ‍ीकरा इजराइल पर फोड़ा, बोले- अमेरिकी जनता बहुत नाराज, जंग और महंगे पेट्रोल ने मार डाला

अगला लेख