ramcharitmanas
✕

घटाई गई सचिन तेंदुलकर की सुरक्षा, आदित्य ठाकरे को मिलेगी Z सिक्योरिटी

Updated: बुधवार, 25 दिसंबर 2019 (14:45 IST)
मुंबई। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर समेत कई लोगों की सुरक्षा में कटौती की गई है जबकि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे और शिवसेना विधायक आदित्य ठाकरे की सुरक्षा को बढ़ाया गया है। महाराष्ट्र में 97 लोगों की सुरक्षा की समीक्षा की गई। इसमें से 29 लोगों की सुरक्षा में बदलाव किया गया है।
 
इनमें कई लोगों की सुरक्षा को घटा दिया गया है। सचिन तेंदुलकर, उत्तरप्रदेश के पूर्व राज्यपाल राम नाईक और वरीष्ठ वकील उज्ज्वल निकम के सुरक्षा को घटा दिया गया है।
 
शिवसेना विधायक आदित्य ठाकरे की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। आदित्य ठाकरे को पहले Y+ सुरक्षा मिली हुई थी, उसे बढ़ाकर Z कर दिया गया है। इसके साथ ही अन्ना हजारे की भी सुरक्षा को Y+ से बढ़ाकर Z कर दी गई है।
भारत रत्न सचिन तेंदुलकर को अब तक ‘एक्स’ श्रेणी की सुरक्षा दी गई थी। इस श्रेणी के तहत एक पुलिसकर्मी 46 वर्षीय क्रिकेट खिलाड़ी की सुरक्षा में दिन-रात तैनात रहता था। उनसे यह सुरक्षा तो वापस ले ली गई है लेकिन अब वह जब भी घर से बाहर निकलेंगे तो उन्हें पुलिस सुरक्षा दी जाएगी। उज्जवल निकम की सुरक्षा ‘जेड प्लस’ से घटाकर ‘वाई’ श्रेणी कर दी गई।

Show comments

Tata की इस कार पर 3 लाख से ज्यादा डिस्काउंट, पुरानी गाड़ियों पर मिल रहा बड़ा फायदा, Harrier EV भी सस्ती

China : लद्दाख को लेकर चीन की कुटिल करतूत, बताया भारत का अवैध कब्जा, 28 जगहों के नाम बदलने पर भड़का

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ रोजाना का सफर होगा आसान, मिलेगी 130 KM की रेंज, जान लीजिए दूसरे फीचर्स

Vande Bharat Sleeper Train : अब 24 कोच वाली ट्रेन में होगा सफर, 1,224 यात्रियों को मिलेगी जगह, जानिए हॉट शॉवर और पैंट्री समेत सभी सुविधाएं

एस. जयशंकर ने क्यों दी '4F संकट' की चेतावनी? जानिए इंदिरा गांधी ने 1966 में भारत को ऐसे ही संकट से कैसे निकाला था

सभी देखें

MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सुखबीर सिंह बने CM के प्रमुख सचिव, कई जिलों के कलेक्टर बदले

गर्भवती पत्रकार ने राहुल गांधी पर लगाए गंभीर आरोप, मेरा हाथ पकड़ा, मुझे धक्का दिया

2029 में फिर करारी हार के लिए रहें तैयार, अमित शाह की राहुल गांधी को चुनौती, SIR विरोध पर भी साधा निशाना

बिहार के हाजीपुर में गंगा नदी में पलटी नाव, 11 की मौत, 15 से 20 लोग सवार थे

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी पर हमले की कोशिश, TMC का दावा- चाकू छिपाकर लाई थी महिला

अगला लेख