shradh paksha
✕

सबरीमला हिंसा : भाजपा सांसद के घर हमला, आरएसएस कार्यालय में लगाई आग...

Updated: शनिवार, 5 जनवरी 2019 (12:15 IST)
कन्नूर (केरल)। सबरीमला मंदिर में 50 वर्ष से कम उम्र की दो महिलाओं के प्रवेश को लेकर हिंसा अब भी जारी है जिसमें कुछ अज्ञात लोगों ने भाजपा सांसद के पैतृक मकान पर शनिवार को एक देशी बम फेंका और यहां स्थित आरएसएस कार्यालय को आग लगा दी।
 
पुलिस ने बताया कि हिंसा की इन घटनाओं से कुछ ही घंटे पहले अज्ञात लोगों ने माकपा विधायक एएन शमशीर और पार्टी के कन्नूर जिला के पूर्व सचिव पी. शशि के घरों पर देशी बम फेंके थे।
 
उन्होंने बताया कि भाजपा से राज्यसभा सदस्य वी. मुरलीधरण के पैतृक मकान पर शनिवार तड़के यह हमला हुआ। हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है। मुरलीधरण ने बताया कि तलासरी के पास वदियिल पीड़िकिया स्थित उनके पैतृक मकान पर हमला हुआ। हालांकि कोई घायल नहीं हुआ।
 
आंध्रप्रदेश में मौजूद सांसद ने बताया कि हमले के वक्त मेरी बहन, जीजा और उनकी बेटी घर में मौजूद थे। पुलिस सूत्रों ने बताया कि एक अन्य घटना में अज्ञात लोगों ने शनिवार सुबह परियारम इलाके में स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यालय को आग लगा दी।
 
पिछले साल सभी आयु वर्ग की महिलाओं को मंदिर में प्रवेश की अनुमति देने वाले उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद से पहली बार बुधवार को मंदिर में दो महिलाओं के प्रवेश को लेकर केरल में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन जारी हैं।
 
मुरलीधरण ने माओवादियों से संपर्क रखने वाली दो महिलाओं को पुलिस सुरक्षा में सबरीमला मंदिर पहुंचाए जाने के ‘षड्यंत्र’ की एनआईए से जांच कराने की मांग की है।

राज्य के विभिन्न हिस्सों में हुई हिंसा के सिलसिले में अब तक 1,700 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मीडिया से बातचीत करते हुए शनिवार सुबह शशि ने कहा कि उनके मकान पर फेंके गए 'शक्तिशाली' बम से इमारत को नुकसान पहुंचा है। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

दिल्ली में CJP के तिरंगा मार्च से पहले बड़ा फैसला, 16-17 अक्टूबर को बंद रहेगा कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क

दिल्ली की रामलीला में 30 फुट के 'कॉकरोच' का होगा दहन, रावण-कुंभकर्ण और मेघनाद के साथ जलेगा पुतला

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मीडिया रिपोर्ट के आधार पर नहीं ले रहे संज्ञान, CJP प्रदर्शन मामले में केंद्र ने दी माफी पर सफाई

Voter List Update: 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का रिवीजन करेगा चुनाव आयोग, 2027 में 18 साल के होने वाले युवा भी कर सकेंगे आवेदन

'नारीशक्ति समर्थ तो राष्ट्र का भविष्य उज्ज्वल', मां स्कंदमाता के पूजन पर CM योगी का बड़ा संदेश

अगला लेख