dharma sangrah
✕

इंदौर में सार्क देशों के संसद अध्यक्षों का सम्मेलन...

Updated: शनिवार, 18 फ़रवरी 2017 (10:56 IST)
इंदौर। सार्क देशों के सदन अध्यक्षों के सम्मेलन का इंदौर में उदघाटन करते हुए लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने पं. दीनदयाल उपाध्याय और देवी अहिल्याबाई होलकर को याद किया। उन्होंने कहा कि अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के विकास की बात दीनदयाल जी ने बहुत मजबूती से रखी थी।
 
उन्होंने कहा कि ये सम्मेलन इंदौर में हो रहा है जहाँ से वे लगातार नौ बार चुनी गईं। पिछले 28 सालों से इस शहर का प्रतिनिधित्व कर रही हैं और इस बात पर उन्होंने गर्व है। ये उन्हें दरअसल विरासत में मिला है। देवी अहिल्याबाई होलकर ने यहाँ 17 वीं सदी में महारानी की तरह नहीं बल्कि माँ की तरह काम किया। उन्होंने तब महिलाओं को समानता का दर्जा और अधिकार दिलवाए।
 
सम्मेलन में लोकसभा उपाध्यक्ष डॉ. थंबीदुरई, अंतर संसदीय संघ के अध्यक्ष साबिर चौधरी, अफगानिस्तान नेशनल असेंबली स्पीकर अब्दुल रऊफ इब्रहिमी, बांग्लादेश संसद की अध्यक्ष डॉ. शिरीन शर्मिन चौधरी, भूटान नेशनल असेंबली स्पीकर जिग्मे जाग्पो, श्रीलंकाई संसद के अध्यक्ष कारू जयसूर्या, नेपाल के स्पीकर ओनसारी घरती और मालदीव स्पीकर अब्दुल्ला मसीह मोहम्मद भाग ले रहे हैं। 

सम्मेलन में दक्षिण एशिया में सतत विकास लक्ष्यों के क्रियान्वयन के लिए संसाधनों और सतत विकास के लक्ष्यों के क्रियान्वयन के बारे में जानकारी दी जाएगी। इस दौरान महिला-पुरुष समानता विषय पर भी सत्र आयोजित किया जा रहा है। इसमें जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक आपदाओं की चुनौती के साथ प्रभावी ढंग से निपटने और और संसाधनों के आदान-प्रदान पर भी चर्चा होगी।
 
इस सम्मेलन में पाकिस्तान को निमंत्रित किया गया था मगर पाकिस्तान से सम्मेलन में शामिल होने को लेकर किसी तरह की जानकारी नहीं मिली है। 
Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

3-1 से भारत ने चीन को हराकर जीती चैंपियन्स ट्रॉफी, CM मोहन यादव ने हर खिलाड़ी को 5 लाख रूपए देने का किया वायदा

yogi adityanath : योगी आदित्यनाथ का बड़ा दावा, बोले- यूपी के 80% लोग BJP के साथ, बाकी 20% कांग्रेस-सपा के लिए आजाद

दुबई में होने वाले एशिया कप के लिए भारतीय अंडर-19 महिला क्रिकेट दल की उपकप्तान बनीं इंदौर की अनादि तागड़े

Delimitation Bill 2026 : परिसीमन बिल पर विपक्ष में रार, स्टालिन-शरद पवार को मनाएंगे सोनिया-खरगे, अखिलेश यादव ने जारी किया व्हिप

Anant Ambani : ब्रज के विकास के लिए रिलायंस समूह की 18 करोड़ रुपए की सौगात, गुरु सान्निध्य में अनंत अंबानी ने की गिरिराज परिक्रमा

अगला लेख