Daily Horoscope
✕

एसआईटी को मिलीं रेयान स्कूल में कई खामियां

Updated: सोमवार, 11 सितम्बर 2017 (10:33 IST)
नई दिल्ली/ गुरुग्राम। हरियाणा के गुरुग्राम स्थित रेयान इंटरनेशनल स्कूल के प्रद्युम्न हत्या मामले में 3 सदस्यों वाली विशेष जांच दल (एसआईटी) की जांच रिपोर्ट में स्कूल के प्रशासनिक स्तर पर कई खामियां मिली हैं।
 
एसआईटी की जांच में पता चला कि स्कूल के सीसीटीवी कैमरे खराब थे और स्कूल में सभी जगह कैमरे नहीं लगे थे। स्कूल के कर्मचारियों का पुलिस सत्यापन भी नहीं करवाया गया था। स्कूल की चहारदीवारी टूटी हुई थी। स्कूल के कर्मचारियों के लिए अगल-अलग शौचालय की व्यवस्था नहीं थी।
 
रेयान इंटरनेशनल स्कूल में शुक्रवार को दूसरी क्लास में पढ़ने वाले 7 साल के प्रद्युम्न के साथ कुकर्म की कोशिश करने के बाद उसकी गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। रेयान समूह के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रेयान पिंटो ने इस मामले में जांच पूरी होने तक स्कूल को दोषी नहीं ठहराए जाने की अपील की।
 
इससे पहले बच्चों के अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने रविवार को लगातार दूसरे दिन भी उग्र प्रदर्शन किया और स्कूल के शीशे तोड़े और आसपास की दुकानों को आग लगा दी। प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ जिसमें कुछ मीडियाकर्मियों को भी चोटें आई हैं।
 
प्रदर्शनकारियों ने स्कूल के बाहर प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अभिभावक स्कूल का लाइसेंस रद्द किए जाने की मांग कर रहे हैं। प्रद्युम्न के माता-पिता के साथ ही ज्यादातर अभिभावकों ने इस मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की है। (वार्ता)
Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

शेयर बाजार में Nvidia की वापसी का धमाका, जेन्सेन हुआंग फिर बने CEO, शेयर 35% उछले

PM मोदी ने नेपाल के पीएम बालेन शाह को दिए रामायण पेंटिंग और गंगाजल, अयोध्या-जनकपुर ट्रेन सेवा की शुरुआत

Jio Happy New Year Offer : ₹399 में 28 दिन अनलिमिटेड 4G-5G डेटा, ₹3,999 में पूरे साल की मौज, जानें सभी प्लान्स

काशी की देव दीपावली पर दिखेगा भव्य नजारा, 11 लाख दीयों से जगमगाएंगे घाट; 2100 ड्रोन और लेजर शो होंगे आकर्षण

Jensen Huang दोबारा बनेंगे Nvidia के CEO, विवादों के बीच फिर संभालेंगे कंपनी की कमान, अमेरिकी सरकार ने दी हरी झंडी

अगला लेख