dharma sangrah
✕

Rupee vs Dollar : डॉलर के मुकाबले रुपया 36 पैसे लुढ़का, 87.43 के नए निचले स्तर पर पहुंचा

Updated: गुरुवार, 6 फ़रवरी 2025 (01:07 IST)
Rupee and Dollar News : वैश्विक व्यापार युद्ध की आशंका गहराने से निवेशकों के बीच जोखिम से बचने की प्रवृत्ति हावी होने के कारण बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 36 पैसे लुढ़ककर 87.43 प्रति डॉलर के नए सर्वकालिक निचले स्तर पर बंद हुआ। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि वैश्विक व्यापार युद्ध की आशंका बढ़ने से रुपए में नकारात्मक धारणा के साथ कारोबार हुआ। इसकी वजह यह है कि बाजार प्रतिभागी अमेरिका और चीन द्वारा एक-दूसरे पर लगाए जा रहे शुल्कों के प्रभाव को लेकर चिंतित हैं। कारोबारियों ने कहा कि रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति की बैठक के नतीजे आने से पहले निवेशक सतर्क रह सकते हैं। 
 
इसके अलावा, भारतीय रिजर्व बैंक की तरफ से नीतिगत ब्याज दर में कटौती की चिंताओं और विदेशी बाजार में अमेरिकी मुद्रा की व्यापक मजबूती ने भी निवेशकों की धारणा को प्रभावित किया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 87.13 पर कमजोरी के साथ खुला और सत्र के दौरान 87.49 प्रति डॉलर के निचले स्तर तक आया।
ALSO READ: Rupee dollar Rate: रुपया शुरुआती कारोबार में 9 पैसे टूटा, 87.16 प्रति डॉलर पर पहुंचा
कारोबार के अंत में रुपया 87.43 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर बंद हुआ, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 36 पैसे की गिरावट है। मंगलवार को रुपया चार पैसे बढ़कर 87.07 डॉलर प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। मिराए एसेट शेयरखान के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा अपनी मौद्रिक नीति बैठक में ब्याज दरों में कटौती की बढ़ती संभावनाओं के कारण रुपया अबतक के सबसे निचले स्तर पर आ गया।
 
चौधरी ने कहा, हमें उम्मीद है कि आयातकों की डॉलर मांग और अमेरिकी व्यापार शुल्क पर चल रही अनिश्चितता के बीच रुपया नकारात्मक पूर्वाग्रह के साथ कारोबार करेगा। शुल्क युद्ध के बढ़ने से वैश्विक जोखिम भावना कम हो सकती है और सुरक्षित निवेश विकल्प के रूप में डॉलर की मांग बढ़ सकती है। उन्होंने कहा कि व्यापारी अमेरिका से गैर-कृषि रोजगार और आईएसएम सेवाओं के पीएमआई डेटा से संकेत ले सकते हैं।
ALSO READ: 55 पैसे की ऐतिहासिक गिरावट के साथ रुपया पहली बार 87 प्रति डॉलर के स्तर से नीचे, भारत के लिए क्यों बढ़ी चिंता
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चीन से सामान आयात करने वाली अमेरिकी कंपनियों पर 10 प्रतिशत शुल्क लगाने पर जोर दे रहे हैं। मंगलवार को, चीन ने कुछ अमेरिकी उत्पादों पर अपने शुल्क और गूगल में एक अविश्वास जांच की घोषणा करके जवाबी कार्रवाई की। फिलहाल ट्रंप ने सोमवार को मेक्सिको और कनाडा के खिलाफ अपने शुल्क बढ़ाने की मंशा को 30 दिनों के लिए टाल दिया है।
 
इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.35 प्रतिशत गिरकर 107.58 पर कारोबार कर रहा था। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा कारोबार में 0.51 प्रतिशत गिरकर 75.81 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।
 
कारोबारियों ने कहा कि रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति की बैठक के नतीजे आने से पहले निवेशक सतर्क रह सकते हैं। संभावना है कि शुक्रवार को आरबीआई रेपो दर में 0.25 प्रतिशत कटौती कर सकता है। यह पिछले पांच साल में दर कटौती का पहला मामला होगा।
ALSO READ: Rupee Vs Dollar : डॉलर के मुकाबले रुपया हुआ मजबूत, 22 पैसे चढ़कर 86.22 पर बंद
घरेलू शेयर बाजार में बीएसई सेंसेक्स 312.53 अंक गिरकर 78,271.28 अंक पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 42.95 अंक गिरकर 23,696.30 अंक पर बंद हुआ। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने बुधवार को शुद्ध रूप से 1,682.83 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

भाजपा को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- 2027 में हो जाएगा सफाया, आगरा में किया चुनावी शंखनाद

स्पैम कॉल पर TRAI का बड़ा एक्शन, अब अनचाही कॉल करने वालों की खैर नहीं, लागू किए नए नियम

EMI नहीं चुका पाने पर गुंडों से गाड़ी नहीं उठवा सकती फाइनेंस कंपनी, Allahabad High Court का सख्त आदेश

जब PM मोदी ने खरीदा कर्नाटक के मुख्यमंत्री का मेट्रो टिकट, डीके शिवकुमार ने सुनाया मजेदार किस्‍सा...

भगोड़े ललित मोदी को मिली ब्रिटिश नागरिकता, कहा, मुझे गर्व है, क्‍यों भारत से भागे थे मोदी?

सभी देखें

LIVE: 4 दिवसीय छठ महापर्व संपन्न, PM बोले- प्रकृति को समर्पित दिव्य उत्सव

16 November Top News: उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ संपन्न, पीएम मोदी का फिलीपिंस दौरा; जानिए आज की 5 बड़ी खबरें

छात्रों ने सराहा सरकार का प्रयास, CM योगी के पहुंचते ही भारत माता के जयकारों से गूंजा कार्यक्रम स्थल

भाजपा को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- 2027 में हो जाएगा सफाया, आगरा में किया चुनावी शंखनाद

UP में दुग्ध कारोबार में महिलाओं की धाक : 76 हजार से अधिक लखपति दीदी, रोज 13 लाख लीटर संग्रह

अगला लेख