1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Rupee depreciates against US dollar
Last Modified: नई दिल्ली , बुधवार, 21 जनवरी 2026 (17:58 IST)

डॉलर के मुकाबले रुपया लुढ़का, जानें कितनी आई गिरावट, क्‍या है 1 Dollar की कीमत

Rupee depreciates against US dollar
Dollar Vs Rupee News : भारतीय रुपया आज शुरुआती कारोबार में 31 पैसे गिरकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 91.28 के ऐतिहासिक निचले स्तर पर आ गया। जबकि पिछले सत्र में यह 90.97 पर बंद हुआ था। विदेशी निवेशकों की बिकवाली, वैश्विक तनाव और अमेरिकी टैरिफ की अनिश्चितता ने रुपए को कमजोर किया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ग्रीनलैंड विवाद को लेकर व्यापार युद्ध की बयानबाजी और अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड्स में उछाल ने जोखिम से बचाव की प्रवृत्ति को बढ़ाया है। ट्रंप के ग्रीनलैंड विवाद और भारत-अमेरिका व्यापार समझौते में देरी ने रुपए पर अतिरिक्त दबाव डाला है।

खबरों के अनुसार, भारतीय रुपया आज शुरुआती कारोबार में 31 पैसे गिरकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 91.28 के ऐतिहासिक निचले स्तर पर आ गया। जबकि पिछले सत्र में यह 90.97 पर बंद हुआ था। विदेशी निवेशकों की बिकवाली, वैश्विक तनाव और अमेरिकी टैरिफ की अनिश्चितता ने रुपए को कमजोर किया।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ग्रीनलैंड विवाद को लेकर व्यापार युद्ध की बयानबाजी और अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड्स में उछाल ने जोखिम से बचाव की प्रवृत्ति को बढ़ाया है। ट्रंप के ग्रीनलैंड विवाद और भारत-अमेरिका व्यापार समझौते में देरी ने रुपए पर अतिरिक्त दबाव डाला है।

जनवरी 2026 में रुपया 1% से अधिक गिर चुका है और वित्त वर्ष 2025-26 में अब तक 6.5% की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे यह एशिया की सबसे कमजोर मुद्रा बन गई है। एशियाई बाजारों में गिरावट और अमेरिकी शेयर बाजार में भारी नुकसान के चलते निवेशकों ने सुरक्षित परिसंपत्तियों की ओर रुख किया।
दुनियाभर में मची उथल-पुथल और विदेशी निवेशकों द्वारा भारतीय बाजार से पैसा निकालने की वजह से रुपए की वैल्यू गिरती जा रही है। इस बीच आज भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 270.84 अंक की गिरावट के साथ 81,909.63 अंक बंद हुआ।
वहीं निफ्टी 75 अंक की गिरावट के साथ 25,157.50 अंकों पर बंद हुआ। ICICI बैंक, ट्रेंट, BEL, L&T, NTPC, भारती एयरटेल, पावर ग्रिड, HCL टेक, TCS, एशियन पेंट्स और SBI जैसे शेयरों में 1% से अधिक की गिरावट देखी गई।
Edited By : Chetan Gour
ये भी पढ़ें
Zomato के सीईओ दीपेंद्र गोयल ने इस्तीफा दिया, कौन हैं नए CEO