Daily Horoscope
✕

केरल में एक और आरएसएस कार्यकर्ता पर जानलेवा हमला

Updated: सोमवार, 16 अक्टूबर 2017 (10:44 IST)
नई दिल्ली। केरल में 'लेफ्ट' और 'राइट' का झगड़ा खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। एक ओर जहां केरल में लगातार हो रही राजनीतिक हत्याओं को खिलाफ बीजेपी जनरक्षा यात्रा निकाल रही है तो वहीं दूसरी ओर रविवार रात को एक और संघ कार्यकर्ता पर जानलेवा हमला हुआ है।
 
जानकारी के मुताबिक कन्नूर जिले में थालसेरी के नजदीक मुझाप्पिलांगद में कथित सीपीएम कार्यकर्ताओं ने रविवार को एक आरएसएस कार्यकर्ता पर धारदार हथियार से हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
 
पुलिस के अनुसार आरएसएस कार्यकर्ता निधीश (28) की हालत गंभीर है और उसे कोझीकोड मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके हाथों और टांगों में चोटें आई हैं। स्थानीय बीजेपी इकाई ने आरोप लगाया है कि निधीश पर हुए हमले में सत्तारूढ़ सीपीएम के कार्यकर्ताओं का हाथ है।
 
ताजा जानकारी के मुताबिक पुलिस ने इस मामले में 10 संदिग्धों की पहचान की है। इन पर संघ कार्यकर्ता नीधीश पर जानलेवा हमला करने का शक है। हालांकि पुलिस के पास अभी उनके राजनीतिक संबंधों और अन्य किसी तरह की कोई जानकारी नहीं है, न ही खबर लिखे जाने तक किसी को इस मामले में हिरासत में लिया गया था।
 
यह हमला भी कन्नूर जिले में ही हुआ है, जो कि पिछले कई सालों से इन हमलों के चलते लगातार सुर्खियों में बना रहता है। आपको बता दें कि केरल का कन्नूर जिला राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) (सीपीआई (एम.) के बीच हिंसक प्रतिद्वंद्विता के लिए कुख्यात है। 
 
पिछले कई सालों में कई पार्टी कार्यकर्ता, चाहे वो लेफ्ट से हों या राइट से, दिन के उजाले में मौत के घाट उतारे जा चुके हैं और उनकी हत्याओं पर दोनों ही पार्टियां राजनीति भी करती रही हैं। (एजेंसी)
Show comments

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

अब अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकेंगे काशी के 84 घाटों की कहानियां

सभी देखें

मप्र के एमएसएमई मंत्री चेतन्य कश्यप बने इंदौर जिले के प्रभारी मंत्री

16 दिसंबर को ही क्यों लौटना चाहती हैं शेख हसीना? बांग्लादेश ने कई जिलों में सुरक्षा बढ़ाई

फवाद-माहिरा की पहली पाकिस्तानी नेटफ्लिक्स सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' पर भारत में बवाल! रिलीज से पहले उठी बैन की मांग

यूपी का अगला सीएम कौन? CM योगी के डिप्टी केशव मौर्य के बयान से गरमाई सियासत

मेरठ में बॉल कॉर्पोरेशन के नए कैन प्लांट की आधारशिला, 3000 करोड़ का होगा निवेश, 2029 से शुरू होगा उत्पादन

अगला लेख