ganesh chaturthi
✕

जिन्ना प्रेमियों को RSS नेता इंद्रेश की दो टूक, दी यह सलाह...

Updated: बुधवार, 10 नवंबर 2021 (19:30 IST)
आरएसएस के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व वरिष्ठ नेता इंद्रेश कुमार ने दो टूक शब्दों में जिन्ना प्रेमी भारतीय राजनेताओं को देश से जाने की सलाह दे डाली। उन्होंने कहा कि जिन नेताओं को मोहम्मद अली जिन्ना की छवि भारतीय महापुरुष जैसी लगती है वह भारत छोड़कर जिन्ना के देश जाएं और हमारे देश का बोझ हल्का कर दें।

इंद्रेश कुमार बुधवार को काशी नगरी वाराणसी पहुंचे और वहां उन्होंने संस्कृति संसद के शुरु होने से पहले एक राष्ट्रीय  चित्रकला शिविर में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस बीच इंद्रेश कुमार मीडिया से भी मुखातिब हुए। मीडिया ने उनसे पूछा कि आजादी के बाद भी कई राजनेताओं की जुबान पर मोहम्मद अली जिन्ना का नाम है और उन्हें महापुरुष बता रहे हैं।

इस पर आरएसएस से जुड़े इंद्रेश कुमार ने कहा कि जिनको जिन्ना भारत की राजनीति के महापुरुष लगते हैं, अब उन नेताओं को जिन्ना के देश चले जाना चाहिए। भारत या भारतीयों पर उनको बोझ बनकर नहीं रहना चाहिए।

मीडिया ने जब इंद्रेश से पूछा कि आडवाणी जी भी तो गए थे जिन्ना की मजार पर? इसके जवाब में वे बोले, हमारे राहुल, अखिलेश, सिद्धू और दिग्विजय, ये सभी राजनीति का चुटकुला हैं। यह भी वैसे ही खूबसूरत चुटकुले हैं और इसलिए अपने गलत को सही सिद्ध करने के लिए कुछ भी अनाप-शनाप बोलते रहते हैं। मैं इन लोगों से यही कहूंगा कि अगर आपको किसी बात का सही से नहीं पता है तो झूठ नहीं बोलना चाहिए।
लेखक के बारे में
हिमा अग्रवाल

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख