Hanuman Chalisa

Caste Census पर RSS का बड़ा बयान, कहा- जाति जनगणना जरूरी, लेकिन...

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 2 सितम्बर 2024 (16:41 IST)
RSS on caste census: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) संघ जातीय जनगणना का परोक्ष रूप समर्थन तो किया है, लेकिन साथ में नसीहत भी दी है कि इसका इस्तेमाल चुनावी उद्देश्यों के लिए नहीं किया जाना चाहिए। संघ ने इसे बहुत ही संवेदनशील मुद्दा बताया है। पंच परिवर्तन के तहत इस मुद्दे पर चर्चा की गई। संघ की बैठक में पश्चिम बंगाल में ट्रेनी डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या के मामले की निंदा भी की गई। 
 
जाति जनगणना पर नसीहत : केरल में आयोजित आरएसएस की समन्वय बैठक (Kerala meeting) के बाद आरएसएस के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आम्बेकर ने कहा कि हमारे समाज में जातिगत प्रतिक्रियाएं एक संवेदनशील मुद्दा हैं। उन्होंने कहा कि जाति आधारित जनगणना का इस्तेमाल चुनावी उद्देश्यों के लिए नहीं किया जाना चाहिए। ALSO READ: क्या है ASL सिक्योरिटी, जो RSS चीफ मोहन भागवत को मिली?
 
संघ ने समाज की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए जाति जनगणना को लेकर अपनी चिंताएं भी जाहिर कीं। हालांकि कहा कि जातिगत आंकड़ों का इस्तेमाल अलग-अलग जातियों और समुदाय की भलाई के लिए करना चाहिए। उल्लेखनीय है कि जाति जनगणना के मुद्दे को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत अन्य विपक्षी दल लगातार उठाते रहे हैं। 
महिला सुरक्षा पर चिंता : आंबेकर ने पश्चिम बंगाल की घटना को लेकर कहा कि महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने के लिए कानूनों और दंडात्मक कार्रवाइयों की समीक्षा करने की जरूरत है। यह एक ‘बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना’ थी और हर कोई इसके बारे में चिंतित है। इस बात पर गौर करते हुए कि देश में इसी तरह की घटनाएं बढ़ रही हैं, उन्होंने कहा कि बैठक में सरकार की भूमिका, आधिकारिक तंत्र, कानून, दंडनीय कार्रवाइयों और प्रक्रियाओं पर चर्चा हुई। ALSO READ: देश के भविष्य को लेकर कभी कोई संदेह नहीं : मोहन भागवत
 
आंबेकर ने कहा‍ कि उनका (बैठक में मौजूद रहे लोगों का) मानना है कि इन सभी पर दोबारा विचार करने की जरूरत है ताकि हमारे पास उचित प्रक्रिया, फास्ट-ट्रैक प्रक्रियाएं उपलब्ध हों और हम पीड़ित के लिए न्याय सुनिश्चित कर सकें।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala  

Show comments

क्‍या अनशन खत्‍म करेंगे सोनम वांगचुक, अस्पताल में ही चलेगा इलाज, अनशन को लेकर क्‍या बोली पत्‍नी?

इमरान खान की बहन के बयान से मचा बवाल, साइबर एजेंसी ने भेजा समन, मामले का 'ऑपरेशन सिंदूर' से क्‍या है कनेक्‍शन?

मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक, विपक्ष ने किया वॉकआउट, जानिए क्यों मचा हंगामा?

CM मोहन यादव ने असंभव को किया संभव, UCC को कैबिनेट ने दी मंजूरी, जानें लिव-इन के लिए क्या हैं शर्तें?

Sonam Wangchuk Story : 3 Idiots के फुनसुख वांगडू से भी आगे है असली कहानी, जानिए कैसे बदली लद्दाख की तस्वीर

सभी देखें

Dimple Yadav : CJP के प्रदर्शन में पुलिस की लाठीचार्ज पर भड़कीं डिंपल यादव, बताया काला दिवस, प्रदर्शनकारियों को पिलाया पानी

LIVE: इतनी निर्दयी सरकार कभी नहीं देखी, सपा सांसद डिंपल यादव ने की घायलों से मुलाकात

NEET-UG पेपर लीक मामला, JP नड्डा से मिला CJP का प्रतिनिधिमंडल, सरकार जारी करेगी बयान

Priyanka Gandhi : पेपर लीक विरोध प्रदर्शन पर बवाल, संसद मार्च के दौरान दिल्ली में झड़पें, प्रियंका गांधी का बड़ा बयान

NFSU का नया कीर्तिमान : साइबर फ्रॉड और वित्तीय धोखाधड़ी रोकने वाले MBA कोर्स में प्रवेश के लिए छात्रों की भारी भीड़

अगला लेख