dharma sangrah
✕

KBC में शिवाजी महाराज से जुड़े सवाल पर बवाल, सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुआ Boycott KBC

Updated: शुक्रवार, 8 नवंबर 2019 (14:50 IST)
मुंबई। सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम 'कौन बनेगा करोड़पति' में छत्रपति शिवाजी महाराज के संदर्भ में पूछे गए एक सवाल को लेकर विवाद खड़ा हो गया। आरोप लगाए जा रहे हैं कि इस सवाल से, 17वीं शताब्दी के मराठा योद्धा का अपमान हुआ। देखते ही देखते सोशल मीडिया पर Boycott KBC ट्रेंड करने लगा। हालांकि बयान पर बवाल मचने के बाद सोनी टीवी ने मामले पर माफी मांग ली।
 
यह विवाद उस समय खड़ा हुआ जब कार्यक्रम के प्रस्तोता अभिनेता अमिताभ बच्चन ने मुगल शासक औरंगजेब के समकालिकों के बारे में एक सवाल पूछा।
 
चार विकल्पों में छत्रपति शिवाजी का उल्लेख शिवाजी के तौर पर किया गया था जबकि अन्य विकल्प महाराणा प्रताप, राणा सांगा और महाराजा रंजीत सिंह थे। शिवाजी के नाम का इस तरह संदर्भ देने से गुस्साए कई लोगों ने सोशल मीडिया पर सोनी टीवी की आलोचना की और माफी मांगने को कहा।
 
सोशल मीडिया पर लोग यह सवाल करते दिखाई दिए कि निर्दोष लोगों की हत्या करने वाले औरंगजेब को मुगल सम्राट और लोगों की रक्षा करने वाले छत्रपति शिवाजी महाराज को केवल शिवाजी। 
 
भाजपा की महाराष्ट्र इकाई के विधायक नितेश राणा ने शिवाजी महाराज के संबंध में दिए गए अपमानजनक संदर्भ के लिए शुक्रवार को माफी की मांग की।
 
राणे ने कहा कि सोनी केबीसी 10 ने भाषा की दृष्टि से अपमानजनक एकवचन में उनका (शिवाजी महाराज) नाम लेकर उनका अपमान किया है। इसके लिए जल्द से जल्द माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा अगर उन्होंने माफी मांगने में देरी की तो कार्यक्रम को आगे चलने के लिए कोई ‘लाइफ लाइन’ नहीं मिलेगी।
 
Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

'सपाइयों की उद्दंडता ने ली मासूम की जान', अखिलेश यादव पर बरसे ओम प्रकाश राजभर, मंदिर जाने को लेकर भी साधा निशाना

रोड शो में बच्‍चे की मौत पर सियासी बवाल, सीएम योगी का अखिलेश पर वार, सपा ने किया बीजेपी पर पलटवार

UPTET 2026 Exam Date : यूपी टीईटी की तारीखों का ऐलान, 26-27 फरवरी को होगी परीक्षा, जानें आवेदन की पूरी डिटेल

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव

अगला लेख