dharma sangrah
✕

महिला क्रिकेट टीम के लिए ऋषि कपूर ने किया ऐसा ट्वीट कि लोग भड़क गए

Updated: सोमवार, 24 जुलाई 2017 (10:17 IST)
नई दिल्ली। रविवार को एक ओर जहां टीम इंडिया, इंग्लैंड के खिलाफ महिला वर्ल्ड कप का फाइनल खेल रही थी वहीं दूसरी ओर बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर ट्विटर पर मैच से जुड़े एक ट्वीट के चलते लोगों की आलोचना झेल रहे थे। सभी ने भारतीय महिला टीम को अपने अपने तरीके से शुभकामनाएं दी, लेकिन अभिनेता ऋषि कपूर ने एक विवादित ट्वीट कर दिया, जिससे वो ट्विटर पर ट्रोल हो गए। यह सब हुआ मैच के दौरान।
 
ऋषि कपूर ने ट्वीट कर उस पल को दोहराने की आशा व्यक्त की, जब साल 2002 में नेटवेस्ट फाइनल में इंग्लैंड को हराकर भारत के कप्तान सौरव गांगुली ने लॉर्ड्स के बालकनी में अपना शर्ट उतारकर लहराया था।
 
दरअसल, ऋषि कपूर ने भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की टी-शर्ट निकालने की फोटो ट्वीट की थी। उस पर कपूर ने लिखा था कि 'मैं सौरव गांगुली के इस कृत्य फिर से लॉर्ड की बॉल्कनी से देखने का इंतजार कर रहा हूं जो उन्होंने साल 2002 में नटवेस्ट सीरीज के दौरान किया था।' उनके इस ट्वीट पर कई यूजर्स ने नाराजगी जताई और उन्हें ट्रोल किया।
एक यूजर ने लिखा- सर वो चीप बॉलीवुड एक्टर्स नहीं हैं, जो ऐसी शर्मनाक हरकतें करेंगे। इसके तुरंत बाद ऋषि कपूर ने ट्वीट कर अपनी सफाई पेश की। उन्होंने लिखा- मैंने क्या गलत कहा है? मैंने ये नहीं कहा कि किसी महिला क्रिकेटर को यह करना चाहिए। बस यह कहा कि सौरव गांगुली को यह शो दोहराना चाहिए। आपका दिमाग गंदा है डियर।
 
प्रिया यादव ने लिखा कि क्या 'आपने यह चेक किया कि सौरव गांगुली लॉर्ड्स में हैं या नहीं? कृप्या अपने सेक्सिज्म को बेवकूफी से छिपाने की कोशिश मत किया करें।' 
 
इसके पहले भी ऋषि विवादित ट्वीट्स कर के फंस चुके हैं। इस साल जून में जब चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में भारत-पाकिस्तान की भिडंत होने वाली थी तो ऋषि कपूर ने ट्वीट किया था- 'बधाई हो पाकिस्तान! तुम फाइनल में आ गए? बेहतरीन! हमारे नीले रंग में तुम्हें रंगे देखकर खुशी हो रही है। अब नीले-पीले होने के लिए तैयार हो जाओ। हम तुम्हें पूरा नीला कर डालेंगे।'
Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

Rajasthan Panchayat Results: सीएम भजनलाल शर्मा के लिए क्यों खतरे की घंटी? मोदी का चेहरा और अफसरशाही का दांव, फिर कहां चूकी भाजपा?

भोपाल जेल में हर्षित राजपूत की मौत पर बवाल, परिजनों ने होशंगाबाद रोड पर किया चक्काजाम जेल प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

कार-बाइक पर जाति बताने वाले स्टिकर और शब्दों पर बैन, गुजरात सरकार का बड़ा फैसला

Yogi Adityanath : रातभर मां के पार्थिव शरीर के पास बैठे रहे CM योगी, अंतिम बिदाई में निकले आंसू, हरिद्वार में अंतिम संस्कार

Peru Earthquake : पेरू में 6.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, राजधानी लीमा तक महसूस हुए झटके; लोगों में दहशत

अगला लेख