Hanuman Chalisa

राहुल गांधी के खिलाफ कांग्रेस में बगावत,गुलाम नबी आजाद ने की इस्तीफे की पेशकश

Updated: सोमवार, 24 अगस्त 2020 (13:42 IST)
कांग्रेस का नया अध्यक्ष कौन होगा इसको लेकर कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक जारी है। सुबह 11 बजे से शुरु हुई वर्चुअल बैठक में बताया जा रहा हैं कि सोनिया गांधी ने अध्यक्ष पद छोड़ने की मंशा जताते हुए पार्टी के नया अध्यक्ष चुनने की बात कही है। वहीं राहुल गांधी ने चिट्ठी लिखने वाले नेताओं को घेरते हुए उन पर भाजपा से मिलीभगत करने का आरोप लगा दिया। राहुल के इस आरोप के बाद वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने बिना देर किए ट्वीट कर नसीहत वाले अंदाज में जवाब भी दे डाला। 

कपिल सिब्बल ने लिखा कि राहुल गांधी का कहना हैं कि हम बीजेपी के साथ साठगांठ कर रहे हैं। राजस्थान हाईकोर्ट में कांग्रेस पार्टी का पक्ष रखते हुए सफल हुआ। मणिपुर में भाजपा को सत्ता से बेदखल करने के लिए पार्टी का पक्ष रखा। इसके आगे कपिल सिब्बल ने लिखा कि पिछले 30 सालों से किसी मुद्दे पर भाजपा के पक्ष में कोई बयान नहीं दिया फिर भी हम भाजपा के साथ साठगांठ कर रहे हैं।

वहीं पार्टी वर्किंग कमेटी की बैठक में राहुल के आरोपों के बाद पार्टी के बड़े नेता गुलाम नबी आजाद ने इस्तीफे की पेशकश कर दी है, जिसके बाद वर्किंग कमेटी की बैठक में माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया है। कांग्रेस की राजनीति के जानकार कपिल सिब्बल के ट्वीट और गुलाम नबी आजाद के इस्तीफे को राहुल गांधी के खिलाफ खुली बगावत मान रहे है। 

लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख