dharma sangrah
✕

आरक्षण की आग में झुलसता भारत

Updated: सोमवार, 24 अगस्त 2015 (18:48 IST)
भारत में गाहे-बगाहे अब आरक्षण को लेकर अन्य समाज के लोगों की चिंताएं जाहिर होने लगी हैं। अब हर कोई  आरक्षण का लाभ उठाना चाहता है। इस क्रम में गुजरात के पटेल समाज का नाम जुड़ा है और गुर्जर आंदोलन तो  जगजाहिर है ही।
पटेल समाज के इस आंदोलन की अगुआई कोई और नहीं बल्कि 22 साल के हार्दिक पटेल कर रहे हैं। पाटीदारों की  मांग है कि उनके समाज को ओबीसी कोटे में जगह देकर आरक्षण का लाभ दिया जाए। भारत में आरक्षण को लेकर  पिछले दिनों भी खूब विरोध देखने को मिला है।
 
खासकर शिक्षा में जातिगत आरक्षण को लेकर लोगों ने अपनी चिंताएं खूब जाहिर की हैं। साथ ही दूसरे समाज के  लोगों द्वारा अपने समाज को आरक्षण में शामिल करने की जुगत ने सरकार को दो राहे पर खड़ा कर दिया है।      
 
हाल ही में भारत सरकार ने गुर्जर समाज को कुछ सालों पहले दिए गए आरक्षण को खारिज कर दिया था। लेकिन  अब एक बार फिर से सरकार के सामने आरक्षण की मांग उठने लगी है। चिंता की बात यह है कि अब इसकी मांग  पटेल समाज ने उठाई है।
 
अगर यही हाल रहा तो भविष्य में परिस्थितियां और भी खराब हो सकती हैं। बहरहाल गुर्जर भी इस बात को लेकर  खामोश नहीं बैठै हैं हाल ही के महीनों में गुर्जरों के आंदोलन ने प्रशासन के नाक पर खूब दम किया था। 
 
आरक्षण को लेकर भारत में असंतोष क्यों फैल रहा है, क्या सालों पुराना कानून अब कमजोर हो गया है। या अब  परिस्थितियां बदल गई हैं। सरकार को इस पर अब गहनता से सोच विचार करने की जरूरत है।  
 
क्या कहता है भारत का संविधान : आजादी के बाद समाज के कुछ वर्ग बाकी वर्गों से शैक्षिक, आर्थिक व राजनौतिक रूप से बहुत पिछड़े हुए थे। इस बात के मद्देनजर भारतीय संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में सामाजिक और शैक्षणिक रूप से पिछड़े वर्गों के लिए आरक्षण का प्रावधान किया गया था। चूंकि समाज के ज्यादातर  लोग जो शूद्र व अछूत थे वे ज्यादा गरीब थे इसके कारण आरक्षण जाति के आधार पर लागू कर दिया गया। 
 
हालांकि जातिगत आरक्षण को लेकर भारत में राज्यों के हिसाब से व्यवस्थाएं थोड़ा अलग हैं। ऐसा देखा गया है कि  किसी समुदाय को किसी राज्य में आरक्षण है तो किसी अन्य राज्य या केंद्र में नहीं। मंडल कमीशन केस में सुप्रीम  कोर्ट ने ये साफ कर दिया था कि अलग-अलग राज्यों में अलग अलग स्थिति हो सकती हैं।
 
मान लें कि किसी पहाड़ी इलाके में मूलभूत सुविधाओं की कमी है तो ये हो सकता है कि वहां पहाड़ियों के लिए 70  फीसदी तक आरक्षण का प्रावधान कर दिया जाए। लेकिन इसे वाजिब ठहराना होगा। इसके पीछे तार्किक आंकड़ें होने  चाहिए। राजस्थान के मामले में हाई कोर्ट ने गुर्जरों के लिए आरक्षण की मांग के मामले में तार्किक आंकड़ें लाने के  लिए कहा था, जिसके लिए एक आयोग भी बना था।
 
लेकिन अब सवाल राजस्थान से उठकर गुजरात तक आ गया है। अब सवाल गंभीर है और सरकार को इस संबंध में  सोचना चाहिए, वरना यह समस्या और राज्यों और दूसरों समाजों तक भी फैल सकती है।
लेखक के बारे में
देवव्रत वाजपेयी
Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

आलिया भट्ट, आर्यन खान से लेकर वैभव सूर्यवंशी तक, TIME100 Next India की पहली लिस्ट जारी

भोपाल में 96 लाख रुपए की 9700 लीटर अवैध शराब पकड़ाई, 1075 पेटियों सोम डिस्टिलरीज दर्ज, ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार

अयोध्या की 14 कोसी परिक्रमा में उमड़ा आस्था का सैलाब: 30 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने सरयू में लगाई डुबकी

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

भोपाल मास्टर प्लान 2047 पर सुनवाई में कांग्रेस ने उठाए सवाल, 21 साल की देरी से लेकर दुकानों की सीलिंग तक पर जताई आपत्ति