ramcharitmanas
✕

गणतंत्र दिवस परेड : राजपथ पर दिखी देश की ताकत, झांकियों में गांधीजी ने मोहा सबका मन

Updated: शनिवार, 26 जनवरी 2019 (11:37 IST)
नई दिल्ली। देश आज 70वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के ध्वजारोहण (झंडा फहराने) के बाद सुबह नौ बजे से गणतंत्र दिवस परेड शुरू होगी। डेढ़ घंटे तक चलने वाली परेड राजपथ से शुरू होकर लाल किले पर समाप्त होगी। मुख्य परेड से जुड़ी हर जानकारी...

- राजपथ पर जवानों ने मोटरसाइकिल योग का प्रदर्शन किया।
- मोटरसाइकिल पर 9 मोटरसाइकिल के जरिये 33 जवानों ने मिलकर मानव पिरामिड बनाया।
- इस साल गणतंत्र दिवस की थीम महात्मा गांधी की 150वीं जयंती से जुड़ी है और कई राज्यों की झाकियां राष्ट्रपिता पर 
थी। 
- 16 राज्यों और 6 मंत्रालयों की झांकियों ने लोगों का दिल जीता।
 
- ऊर्जा मंत्रालय की झांकी में महात्मा गांधी के जीवन को दर्शाया गया। इस झांकी में एलईडी बल्ब भी दिखाई दे रहे हैं। 
- बंगाल की झांकी में गांधीजी और रवींद्रनाथ टेगौर साथ-साथ। 
- यूपी की झांकी में BHU में गांधीजी की यात्रा को दिखाया गया। 
 
- दिल्ली की झांकी में बिरला हाउस दिखाया गया। यहां गांधीजी प्रार्थना करते दिखाई दे रहे हैं। 
- उत्तराखंड की झांकी में दिखे योग और अध्ययन करते लोग। झांकी में महात्मा गांधी की बड़ी प्रतिमा। 
- कर्नाटक की झांकी में कांग्रेस के बेलगावी सत्र को दिखाया गया। 1924 में हुए इस सत्र में शामिल हुए थे महात्मा गांधी। 
- गुजरात की झांकी में ऐतिहासिक दांडी यात्रा। सविनय अवज्ञा आंदोलन भी दिखाया। 
- तमिलनाडु की झांकी में गांधी के पहनावे में बदलाव की कहानी। 
- पंजाब की झांकी में दिखा जलियावालां बांग, 1919 में हुए इस भीषण नरसंहार को हुए 100 साल। 
 
- अरुणाचल की झांकी में गांधीजी की स्वच्छता की झलक दिखाई गई।
- गोवा की झांकी में दिखा ओल्ड गोवा का मशहूर चर्च। गांधीजी सर्वधर्म समभाव की भी झलक दिखी। 
- त्रिपुरा की झांकी में भी दिखे गांधीजी। झांकी में मां त्रिपूरा सुंदरी के दर्शन। झांकी में गांधीजी का अर्थशास्त्र भी दिखाया गया। 
- अंडमान निकोबार की झांकी में सेलुलर जेल की झलक। 
- महाराष्‍ट्र की झांकी 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन पर केंद्रित। 
- सिक्किम की झांकी में खेती और पर्यावरण की झलक। 
- शुरू हुआ झांकियों का सिलसिला, पहली झांकी सिक्किम की।
 
- भारतीय सेना के 156 संगीतकारों का दस्ता भी राजपथ पर। 
- एनसीसी और एनएसएस के कैडेट्स भी परेड में शामिल।
- बीएसएफ के ऊंट दस्ते ने जीता सबका दिला। राजसी वेशभुषा और शाही अंदाज में ऊंट पर दिखे जवान। 
- दिल्ली पुलिस का बैंड ने किया राजपथ पर मार्च, दस्ते में 6 फीट के जवान। 
- परेड में भारतीय तटरक्षक बल का सलामी दस्ता। दस्ते में 100 जवान शामिल। 
- असम राइफल्स का महिला दस्ता भी पहली बार परेड में शामिल। 
- आजाद हिंद फौज के जवान भी सलामी मं‍च के सामने।
- वायुसेना की झांकी में दिखी देश की हवाई ताकत। 
 
- सलामी मंच के सामने वायुसेना का बैंड। इसके ठीक पीछे वायुसेना का मार्चिंग दस्ता। 
- राजपथ पर नौसेना ने दिखाई ताकत। 
- नौसेना के ब्रास बैंड का राजपथ पर मार्च, दस्ते में 144 सैनिक शामिल। 
- पूर्व सैनिकों की झांकी का दस्ता राजपथ पर।
 
- राजपूताना राइफल्स का दस्ता भी सलामी मंच के सामने पहुंचा। लेफ्टिनेट राजीव चंद्र कर रहे हैं नेतृत्व। 
- सिख रेजिमेंट ने भी राष्‍ट्रपति कोविंद को दी सलामी, थल सेना में सबसे ज्यादा पदक जीतने वाली रेजिमेंट। 
- रुद्र और ध्रुव भी सलामी मंच के सामने पहुंचे। 
- राजपथ पर के 9 वज्र ने भी दी सलामी। 
- युद्धक टैंक बीएमपी 2 भी सलामी मंच पर पहुंचा। 
- टी 90 टैंक से राष्‍ट्रपति कोविंद को सलामी। यह टैंक पानी पर भी चल सकता है। 
- सलामी मंच की ओर पहुंचा 61 कैवेलरी का घुड़सवारी दस्ता। 
- राष्ट्रपति की सुरक्षा में तैनात 61 कैवेलरी का दस्ता सलामी मंच के पास पहुंचा। 
- राजपथ पर गणतंत्र दिवस परेड शुरू, लेफ्टिनेंट जनरल असित मिस्त्री कर रहे हैं परेड का नेतृत्व।  

- शहीद लांस नायक नजीर अहमद वानी को मिला अशोक चक्र। आतंक की राह छोड़ सैनिक बने नजीर। 
- राष्ट्रपति कोविंद ने फहराया तिरंगा, सेना ने दी 21 तोपों की सलामी। 
- राष्‍ट्रपति कोविंद का काफिला भी समारोहस्थल पर पहुंचे। 
- समारोह के मुख्य अतिथि और दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सीरिल रामाफोसा भी राष्‍ट्रपति के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे।  
- पीएम मोदी ने किया राष्‍ट्रपति और मुख्‍य अतिथी का स्वागत। 
- उपराष्‍ट्रपति वैकेया नायडू भी राजपथ पहुंचे, पीएम मोदी ने किया स्वागत। 
- राजपथ पहुंचे पीएम मोदी, रक्षामंत्री सीतारमण और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद। 
- राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद का काफिला राष्‍ट्रपति भवन से निकला, कुछ ही देर में राजपथ पहुंचेगा। 
- अमर जवान ज्योति से निकले प्रधानमं‍त्री नरेंद्र मोदी। 
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अमर जवान ज्योति पहंचे, शहीद सैनिकों को दी श्रद्धांजलि। 
- अमर जवान ज्योति पहुंचीं रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण।
 
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 70वें गणतंत्र दिवस के मौके पर शनिवार को देशवासियों को बधाई दी। 
- देश की विराट सैन्य शक्ति, ऐतिहासिक  सांस्कृतिक धरोहर और अनेकता में एकता की गौरवशाली परंपरा की झलक राजपथ पर गणतंत्र दिवस परेड में दिखाई देगी।
- दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सीरिल रामाफोसा होंगे समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। प्रवासी भारतीय दिवस में हिस्सा लेने आए भारतवंशी नेताओं को भी इसके लिए विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है।
- भारतीय रेल 3 साल बाद परेड में अपनी झांकी प्रस्तुत करेगा।  
- राजधानी में सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं और परेड स्थल, आस-पास की इमारतों की छतों तथा उनसे लगते क्षेत्रों में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। राजधानी में 50 हजार से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं और विजय चौक से लाल किले तक 600 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
- परेड की शुरुआत ठीक दस बजे विजय चौक से होगी और राजपथ तथा इंडिया गेट से होते हुए डेढ़ घंटे बाद इसका समापन लाल किले पर होगा। 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख