sawan somwar

वायु सेना के विमानों और ‘श्वेत अश्व’ ने दर्शकों को किया अचंभित

Updated: गुरुवार, 26 जनवरी 2017 (16:42 IST)
नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के राजपथ पर हुई परेड के दौरान आरंभ में सेना के रुद्र और ध्रुव हेलीकॉप्टरों ने एक ओर जहाँ दर्शकों का ध्यान खींचा तो परेड और फ्लाई पास्ट का समापन बिल्कुल अचंभित कर देने वाला रहा।
 
इसमें पहले एमआई-35 हेलीकॉप्टरों, उसके बाद सी-130 सुपर हरक्यूलिस विमानों, एयरबॉर्न अर्ली वार्निंग एंड कंट्रोल सिस्टम विमान, सुखोई-30, तेजस और जगुआर विमानों ने विभिन्न तरह के फॉर्मेशन फ्लाइंग करके लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
 
इसके बाद दर्शकों ने जो देखा वह वाकई अविश्वसनीय था। तीन सुखोई-30 एमकेआई विमान सलामी मंच के सामने आकर अचानक अलग-अलग दिशाओं में मुड़कर बादलों के बीच गायब हो गए। इसके बाद 900 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से फ्लाई पास्ट का अंतिम विमान सुखोई-30 एमकेआई सलामी मंच के सामने आकर अचानक हवा में घूमता हुआ ऊपर की ओर मुड़ा और सीधे ऊपर, और ऊपर बादलों को चीरता हुआ आसमान में निकल गए। फ्लाई पास्ट समाप्त हो चुका था, लेकिन दर्शकों की निगाहें अभी भी आसमान की ओर लगी हुई थीं।
 
कोर ऑफ मिलिट्री पुलिस के श्वेत अश्व के रोमांचक प्रदर्शन ने भी दर्शकों का दिल जीत लिया। चलती मोटरसाइकिल पर खड़े होकर राष्ट्रध्वज को सलामी देने की बात हो या विभिन्न प्रकार के फॉर्मेशन बनाने की - 'श्वेत अश्व' के करतबों ने लोगों को अचंभित किया। (वार्ता) 
 
Show comments

PoJK में कार्रवाई पर भारत का पाकिस्तान पर हमला, New York Times की रिपोर्ट पर क्यों जताई आपत्ति

क्या कहता है कल का मौसम, किन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, कहां आंधी-ओलों से बढ़ेगी परेशानी

1 अगस्त से बदल सकते हैं LPG Cylinder, Tatkal Booking और Credit Card के नियम, जानें किन बातों का पड़ेगा असर

Bajaj Pulsar का नया मॉडल जल्द होगा लॉन्च, 12 अगस्त को होगा बड़ा खुलासा, जानें क्या होगा खास

24वीं किस्त से पहले किसानों के लिए आई बड़ी खुशखबरी, मोदी सरकार का बड़ा तोहफा

सभी देखें

मेरठ में कांवड़ यात्रा के बीच बड़ी कार्रवाई, 21 अवैध तमंचों के साथ हथियार तस्कर गिरफ्तार, STF सिंडिकेट की तलाश में जुटी

CJP संस्थापक अभिजीत दिपके के पिता ने बेटे की विदेश में पढ़ाई का खर्च कैसे उठाया? RTI कार्यकर्ता ने जांच की मांग की

भारत में ड्रग्स सप्लाई आतंकी साजिश का हिस्सा, Gen-Z को PM मोदी ने दिया नशे से दूर रहने का मंत्र

Hero Vida VX2 Go : नई फिक्स्ड बैटरी के साथ लॉन्च हुआ नया वेरिएंट, 128 किमी रेंज; कीमत 1.13 लाख रुपए

हाईवे पर चेकिंग के दौरान बड़ी कार्रवाई, 16 लाख रुपए से ज्यादा की विदेशी शराब जब्त, राजस्थान के दो आरोपी गिरफ्तार

अगला लेख