Daily Horoscope
✕

हंसने के लिए अनुमति की जरूरत नहीं : रेणुका चौधरी

Updated: रविवार, 11 फ़रवरी 2018 (19:23 IST)
पणजी। संसद में अपने ऊपर हुए ‘रामायण’ कटाक्ष को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पलटवार करते हुए कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी ने कहा कि हंसने पर कोई जीएसटी नहीं लगा है और उन्हें हंसने के लिए किसी की अनुमति की जरूरत नहीं है।
 
उन्होंने यह भी कहा कि उनके खिलाफ मोदी की टिप्पणी महिलाओं के प्रति उनकी मानसिकता दर्शाती है। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उनकी हंसी पर मोदी की टिप्पणी के बाद उन्हें देशभर से महिलाओं से अपार समर्थन मिला। 

उन्होंने कहा कि मैं पांच बार की सांसद हूं और प्रधानमंत्री मुझे नकारात्मक पात्र के समानांतर बताते हैं, लेकिन वे भूल जाते हैं कि आज महिलाएं बदल गई हैं और उन्हें मालूम है कि अपने लिए कैसे बोलें। यह महिलाओं के प्रति उनकी मानसिकता दर्शाता है। 

उन्होंने कहा कि यदि आप सही हैं तो यह सर्वत्र झलकता है। अब यही हो रहा है...कैसे और कब का कोई नियम नहीं है। आप हंसे.... और हंसी पर कोई जीएसटी नहीं है। पांच बार सासंद बनने क बाद हंसने के लिए मुझे किसी की इजाजत की जरूरत नहीं है। रेणुका ने कहा कि मेरे पिता ने मुझे लड़का या लड़की के रूप में नहीं बल्कि इस देश के नागरिक के रूप में मेरी परवरिश की। (भाषा)

Show comments

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

अब अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकेंगे काशी के 84 घाटों की कहानियां

सभी देखें

मप्र के एमएसएमई मंत्री चेतन्य कश्यप बने इंदौर जिले के प्रभारी मंत्री

16 दिसंबर को ही क्यों लौटना चाहती हैं शेख हसीना? बांग्लादेश ने कई जिलों में सुरक्षा बढ़ाई

फवाद-माहिरा की पहली पाकिस्तानी नेटफ्लिक्स सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' पर भारत में बवाल! रिलीज से पहले उठी बैन की मांग

यूपी का अगला सीएम कौन? CM योगी के डिप्टी केशव मौर्य के बयान से गरमाई सियासत

मेरठ में बॉल कॉर्पोरेशन के नए कैन प्लांट की आधारशिला, 3000 करोड़ का होगा निवेश, 2029 से शुरू होगा उत्पादन

अगला लेख