ramcharitmanas

रिलायंस JIO ने यहां भी बाजी मारी, दूसरी कंपनियों को पीछे छोड़ा

Updated: शुक्रवार, 16 नवंबर 2018 (15:14 IST)
नई दिल्ली। दूरंसचार क्षेत्र में दो वर्ष पहले कदम रखने वाली मुकेश अंबानी की रिलायंस JIO एक और कीर्तिमान स्थापित करते हुए भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के काल ड्रॉप परीक्षण में भी खरी उतरी है।
 
ट्राई के काल ड्रॉप परीक्षण में रिलायंस जियो को छोड़कर अन्य कोई कंपनी सफल नहीं हो सकी। ट्राई के अनुसार जियो के अलावा कोई भी कंपनी काल ड्रॉप मामले में उसके नियमों पर खरी नहीं उतर पाई। नियामक ने यह परीक्षण देश के आठ प्रमुख राजमार्गों और तीन रेल मार्गों पर करवाए थे। सभी परीक्षण इसी वर्ष 24 अगस्त से चार अक्टूबर के बीच हुए।
 
रिलायंस जियो सभी राजमार्गों पर ट्राई के काल ड्रॉप नियामकों पर सफल हुई जबकि अन्य कंपनियां कहीं मुश्किल से सफल तो कहीं असफल रहीं। सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी बीएसएनएल की स्थिति इस मामले में सबसे खराब रही। एयरटेल, वोडाफोन और आइडिया जैसी दूरसंचार कंपनियां भी कई राजमार्गों पर तय मानकों पर सफल नहीं हुईं। 
 
ट्राई के तीन रेल मार्गों पर कल ड्रॉप टेस्ट में एक मात्र रिलांयस जियो मानकों को पार करने में सफल हुई जबकि अन्य सभी फिसड्डी साबित हुईं। यह परीक्षण प्रयागराज से गोरखपुर, दिल्ली से मुंबई और जबलपुर से सिंगरौली के बीच कराए गए। राजमार्गों की तुलना में रेल मार्गों पर कवरेज और काल ड्रॉप की स्थिति और खराब रही। (वार्ता)

Show comments

Air Marshal Jeetendra Mishra : अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा की हुई सर्वसम्मति से नियुक्ति

iPhone 18 Pro को लेकर बड़ा लीक, 3 नए कलर में आ सकता है फोन; Black की हो सकती है वापसी

Vivo T5 Price: ₹34,999 में लॉन्च हुआ Vivo का धांसू फोन, 7050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले ने मचाई हलचल

यूपी चुनाव से पहले AIMIM को बड़ा झटका, सैयद असीम वकार कांग्रेस में शामिल

राहुल गांधी का इंदौर में होने वाला छात्रों की गूंज कार्यक्रम टला, बीजेपी ने कहा, कांग्रेस ने ही रचा पूरा खेल

सभी देखें

पाकिस्तान में 100 साल पुराने हिन्दू मंदिर पर बवाल, भारत ने जताई कड़ी आपत्ति, जानें मंदिर गिराने पर क्या बोली सरकार

WhatsApp, ई-मेल और Teams पर अफसर बनकर ठगी, फर्जी प्रोफाइल से मांगे जा रहे पैसे, ऐसे बचें

indus waters treaty : सिंधु जल संधि पर फिर बढ़ा विवाद, भारत के सामने फिर गिड़गिड़ाया Pakistan

Ram Mandir : 'प्रभु राम मुझे यह जिम्मेदारी निभाने का सामर्थ्य दें', अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा ने कहा

यूपी में अगले 6 महीने में 1 लाख युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी, सीएम योगी का बड़ा ऐलान, सैफई सिंडिकेट पर तंज

अगला लेख