dharma sangrah
✕

रिलायंस ने इंडियन ऑयल को पीछे छोड़ा, राजस्व के मामले में नंबर 1

Updated: मंगलवार, 21 मई 2019 (16:12 IST)
नई दिल्ली। तेल एवं गैस, दूरसंचार और खुदरा कारोबार समेत अन्य क्षेत्रों में कार्यरत देश के सबसे बड़े धनकुबेर मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) ने सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी तेल शोधन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसी) को कुल राजस्व के मामले में पीछे छोड़ दिया है। इस तरह रिलायंस राजस्व के मामले में देश की सबसे बड़ी कंपनी बन गई है।
 
आईओसी की बिक्री 31 मार्च 2019 को समाप्त वित्त वर्ष में आठ अरब 79 करोड़ डॉलर (61 खरब 70 अरब रुपए) रही। आरआईएल ने इस मामले में आईओसी को पछाड़ते हुए पिछले वित्त वर्ष में 62 खरब 30 करोड़ रुपए का कारोबार किया।
 
आरआईएल की कुल आय में उसके खुदरा, दूरसंचार और डिजिटल सेवाओं से प्राप्त होने वाला राजस्व करीब एक चौथाई रहा और इसकी बदौलत श्री अंबानी एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए।
 
बाजार पूंजीकरण के मामले में आईओसी से आरआईएल कहीं आगे है। आरआईएल का बाजार पूँजीकरण मंगलवार को 8,56,069.63 करोड़ रुपए रहा था जबकि आईओसी का 1,48,347.90 करोड़ रुपए रहा। आरआईएल के शेयर की कीमत आज मुंबई शेयर बाजार में 1350.65 रुपए थी तो आईओसी की 152.90 रुपए रही।

Show comments

हुआंग से शी पेई तक... क्या है चीन की 'हनी ट्रैप' नीति और क्यों है इस समय चर्चा में?

70 लड़कियों को ऑनलाइन फंसाने वाले भारतीय छात्र को 30 साल जेल, ऐसे करता था ब्लैकमेल

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

यमुना एक्सप्रेस-वे पर MP की डबल डेकर बस बनी आग का गोला, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 40 यात्रियों की जान

सभी देखें

'भारत समिट-2026' के विदेशी मेहमानों को लेकर घमासान, भाजपा ने राहुल और कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

अमेरिका को भारत के आत्मरक्षा अधिकार का सम्मान करना चाहिए, US के पूर्व विदेश मंत्री ब्लिंकन का पाकिस्तान को लेकर भी बड़ा बयान

प्रयागराज में पूर्व भाजपा विधायक उदयभान करवरिया का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, आरक्षण मुक्त भारत की उठाई मांग

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

अगला लेख