dharma sangrah
✕

Reliance ने किराना कारोबार में शुरू किया Whatsapp का इस्तेमाल

Updated: सोमवार, 27 अप्रैल 2020 (20:30 IST)
नई दिल्ली। मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) ने ग्राहकों को किराना (ग्रॉसरी) स्टोरों से जोड़ने के लिए व्हाट्सएप (Whatsapp) का परीक्षण के तौर पर सीमित इस्तेमाल शुरू कर दिया है।

कुछ दिन पहले ही फेसबुक ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के नियंत्रण वाली डिजिटल परिसंपत्तियों में 5.7 अरब डॉलर का निवेश करने की घोषणा की थी। क्रेडिट सुइस की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि रिलायंस रिटेल के ई-कॉमर्स उपक्रम जियोमार्ट ने किराना सामान के  आर्डर के लिए ग्राहकों से व्हाट्सएप पर संपर्क करना शुरू कर दिया है। फिलहाल जियोमार्ट नवी मुंबई, ठाणे और और कल्याण में ग्राहकों से व्हाट्सएप के जरिए संपर्क कर रही है।

रिपोर्ट में कहा गया है, उपभोक्ता व्हाट्सएप पर कंपनी से संपर्क करते हैं, जियोमार्ट वेबपेज पर ग्रॉसरी आर्डर की जांच करते हैं, उसके बाद व्हाट्सएप पर खुदरा स्टोर से जुड़ते हैं। बाद में ग्राहक किराना से अपना आर्डर उठाते हैं और उसका नकद में भुगतान करते हैं।कंपनी का कहना है कि यह मॉडल आपूर्ति और पूरे लेनदेन को एक ऐप के जरिए पूरा करने से संबंधित है।

फेसबुक के साथ करार से अंबानी को डिजिटल प्लेटफॉर्म बनाने में मदद मिलेगी और वह ई-कॉमर्स बाजार में अमेजन और वॉलमार्ट की फ्लिपकार्ट को चुनौती पेश कर सकेंगे। केपीएमजी का आकलन है कि ई-कॉमर्स बाजार 2027 तक बढ़कर 200 अरब डॉलर पर पहुंच जाएगा।

क्रेडिट सुइस की रिपोर्ट में कहा गया है कि इस सौदे से फेसबुक को भारत की खुदरा क्षेत्र की सबसे बड़ी कंपनी के साथ भागीदारी का लाभ मिल सकेगा। अभी इस भागीदारी की शुरुआत ग्रॉसरी से हुई है। बाद में इसका विस्तार दवाओं के वितरण, फैशन और लाइफस्टाइल स्टोरों और खाद्य उत्पादों की आपूर्ति के लिए भी हो सकता है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि रिलायंस जियो फेसबुक के विभिन्न समाधानों के लिए दूरसंचार ढांचा उपलब्ध करा सकती है। रिलायंस जियो के ग्राहकों की संख्या 38.8 करोड़ है। वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज के लिए व्हाट्सएप के 40 करोड़ प्रयोगकर्ता जियोमार्ट ऐप के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।(भाषा)

Show comments

Tiger Shroff Firing Case में मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा, प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या कहा

Uttarakhand : कुंजापुरी मेले में दलेर मेहंदी का कार्यक्रम बीच में रुकवाया, मंत्री सुबोध उनियाल ने लगाई फटकार

BSNL यूजर्स ध्यान दें! ऐसे चेक करें रिचार्ज की वैलिडिटी और बचा हुआ डेटा, ये हैं 4 आसान तरीके

Electric Scooter : सस्ते स्कूटर की होने वाली है धमाकेदार इंट्री, जान लीजिए फीचर्स, और क्या हो सकती है कीमत

UP चुनाव 2027 : सर्वे में BJP को बढ़त का दावा, योगी सरकार से 77% संतुष्ट, CM पद के लिए योगी आदित्यनाथ पहली पसंद

सभी देखें

उत्‍तराखंड के CM धामी ने दी दशहरे की शुभकामनाएं, देहरादून में धूमधाम से होगा रावण का दहन

PM मोदी ने दशहरे पर RSS प्रमुख मोहन भागवत के संबोधन की क्‍यों की तारीफ? बोले- आपका बयान प्रेरणादायी है...

लखनऊ में बनेगी AI सिटी, योगी सरकार ने तेज की तैयारी, वृन्दावन IT सिटी में विकसित होगा टेक्नोलॉजी हब

अक्टूबर के अंत तक आ सकता है परिसीमन बिल? दक्षिण के दल बदल रहे हैं सुर

नवरात्रि पर्व के अवसर पर अहमदाबाद में मैथिली ठाकुर ने जमाया रंग, CM भूपेंद्र पटेल ने दी गायिका को दी शुभकामनाएं

अगला लेख