dharma sangrah
✕

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने रचा इतिहास, 9 लाख करोड़ का पूंजीकरण कर बनी देश की पहली कंपनी

Updated: शुक्रवार, 18 अक्टूबर 2019 (13:49 IST)
नई दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) ने शुक्रवार को इतिहास रचा। 9 लाख करोड़ रुपए का बाजार पूंजीकरण स्तर छूने वाली वह देश की पहली कंपनी है। सुबह के कारोबारी सत्र में बीएसई पर कंपनी का बाजार पूंजीकरण 9,01,490.09 करोड़ रुपए पर पहुंच गया।

कंपनी के तिमाही परिणामों की घोषणा से पहले उसका शेयर 2.28 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,428 रुपए पर चल रहा है। इससे पहले अगस्त 2018 में रिलायंस आठ लाख करोड़ रुपए बाजार पूंजीकरण का स्तर छूने वाली देश की पहली कंपनी का रिकॉर्ड अपने नाम करा चुकी है।

कंपनियों का बाजार पूंजीकरण शेयर बाजारों में उसके शेयर की कीमत पर निर्भर करता है और इसमें रोजाना बदलाव होता रहता है। ब्रोकरेज फर्म बैंक ऑफ अमेरिका मेरिल लिंच ने बुधवार को एक रिपोर्ट जारी की। इसके मुताबिक रिलायंस के न्यू कॉमर्स और ब्रॉडबैंड बिजनेस की मदद से अगले 24 महीने में कंपनी का मार्केट कैप 200 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है।

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

बदल गया मौसम का मिजाज! रविवार को दिल्ली-यूपी समेत 22 राज्यों में बारिश के आसार

दिल्ली वालों को राहत! CJP प्रदर्शन के चलते बंद 45 मेट्रो स्टेशन खुले, कनॉट प्लेस भी रविवार को खुलेगा

देवबंद में दर्दनाक सड़क हादसा, कुशावली के चार श्रद्धालुओं की मौत, 12 घायल

CJP प्रदर्शन पर इंटरनेशनल हलचल! प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता

CEC ज्ञानेश के इस्तीफे तक जारी रहेगा आंदोलन, शिंदे का ऐलान, रविवार को फिर CJP का जंतर-मंतर कूच

अगला लेख